8th Pay Commission: पेंशनर्स के खाते में आएंगे इतने रुपये! 8वें वेतन आयोग का पूरा कैलकुलेशन समझें

8वें वेतन आयोग से केंद्रीय पेंशनर्स को पेंशन बढ़ने की उम्मीद है. अगर नए वेतन आयोग में 2.0, 2.25 या 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो 25,000 से 75,000 रुपये तक की बेसिक पेंशन में कितना बदलाव आएगा? जानिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से नई पेंशन का पूरा कैलकुलेशन.

8वां वेतन आयोग Image Credit:

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीदें हैं. नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. लेकिन 2.0, 2.25 और 2.57 के संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर पेंशन में होने वाले बदलाव का अनुमान लगाया जा सकता है.

मौजूदा समय में 25,000 रुपये से लेकर 75,000 रुपये तक बेसिक पेंशन पाने वाले पेंशनर्स की नई पेंशन कितनी हो सकती है, इसका कैलकुलेशन समझना जरूरी है. ध्यान रहे कि ये आंकड़े संभावित परिदृश्य हैं, सरकार की ओर से घोषित नई पेंशन नहीं.

2.0 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी होगी पेंशन?

अगर 8वें वेतन आयोग में 2.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो मौजूदा बेसिक पेंशन दोगुनी हो जाएगी. उदाहरण के लिए 25,000 रुपये की बेसिक पेंशन बढ़कर 50,000 रुपये हो सकती है. इसी तरह 50,000 रुपये की पेंशन 1 लाख रुपये और 75,000 रुपये की पेंशन 1.50 लाख रुपये हो सकती है.

2.25 फिटमेंट फैक्टर पर पेंशन का कैलकुलेशन

अगर फिटमेंट फैक्टर 2.25 रहता है, तो पेंशन में इससे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस स्थिति में 25,000 रुपये की बेसिक पेंशन 56,250 रुपये हो सकती है. वहीं, 50,000 रुपये की पेंशन 1,12,500 रुपये और 75,000 रुपये की पेंशन 1,68,750 रुपये तक पहुंच सकती है.

2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ेगी पेंशन?

7वें वेतन आयोग में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था. अगर 8वें वेतन आयोग में भी यही फैक्टर अपनाया जाता है, तो 25,000 रुपये की बेसिक पेंशन बढ़कर 64,250 रुपये हो सकती है. इसी तरह 50,000 रुपये की पेंशन 1,28,500 रुपये और 75,000 रुपये की पेंशन 1,92,750 रुपये हो सकती है.

25,000 से 75,000 रुपये की पेंशन पर पूरा कैलकुलेशन

मौजूदा बेसिक पेंशन2.0 फैक्टर2.25 फैक्टर2.57 फैक्टर
₹25,000₹50,000₹56,250₹64,250
₹30,000₹60,000₹67,500₹77,100
₹40,000₹80,000₹90,000₹1,02,800
₹50,000₹1,00,000₹1,12,500₹1,28,500
₹60,000₹1,20,000₹1,35,000₹1,54,200
₹75,000₹1,50,000₹1,68,750₹1,92,750

68 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

केंद्र सरकार के मुताबिक, महंगाई राहत (DR) में हालिया बढ़ोतरी से करीब 68 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ है. पेंशनर्स की संख्या कर्मचारियों से भी ज्यादा है. ऐसे में 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार बड़ी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारियों को है.

हालांकि, अभी 2.0, 2.25 या 2.57 में से किसी भी फिटमेंट फैक्टर को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है. पेंशन में वास्तविक बढ़ोतरी सरकार की ओर से आयोग की सिफारिशें स्वीकार किए जाने और नए नियम लागू होने के बाद ही तय होगी.

यह भी पढ़ें- 12 महीने में सबसे कम हुए सोने-चांदी के दाम, क्‍या खरीदारी का है यही सही टाइम?