ATM से फ्री लिमिट का बदला तरीका! UPI से कैश निकालते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो देना पड़ेगा इतना चार्ज

1 अप्रैल से ATM नियम बदलेंगे. HDFC और PNB ने चार्ज, फ्री लिमिट और UPI कैश विदड्रॉल नियमों में बदलाव किया. HDFC Bank और Punjab National Bank जैसे बड़े बैंक अब ATM उपयोग को लेकर नई व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं. अब UPI से किए जाने वाले कार्डलेस कैश विदड्रॉल भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिने जाएंगे.

पेमेंट Image Credit: Freepik.com

ATM-UPI Rule Change: अगर आप ATM से पैसे निकालते हैं या UPI के जरिए बिना कार्ड के कैश निकालने की सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. 1 अप्रैल से कई बैंकों ने ATM से जुड़े नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है. इन बदलावों का सीधा असर आपके ट्रांजैक्शन, चार्ज और फ्री कैश निकालने की लिमिट पर पड़ेगा.

HDFC Bank और Punjab National Bank जैसे बड़े बैंक अब ATM उपयोग को लेकर नई व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं. अब UPI से किए जाने वाले कार्डलेस कैश विदड्रॉल भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिने जाएंगे. यानी पहले जो सुविधा अलग मानी जाती थी, अब वह आपके कुल फ्री ट्रांजैक्शन का हिस्सा होगी. इसलिए नए नियमों को समझना बेहद जरूरी है.

कैसे पड़ेगा असर

असल में अभी कई बैंक अपने कस्टमर को UPI के जरिए कैश निकालने की सुविधा देते हैं. जो पर ATM कम डेबिट कार्ड से निकालने की सुविधा से अलग होता है. यानी 5 या 3 फ्री ट्रांजैक्शन का नियम केवल डेबिट कार्ड पर लगता है. लेकिन अब कई बैंकों में ऐसा नहीं होगा. क्योंकि जो कस्टमर UPI के जरिए ATM से कैश निकालेगा, उसे भी फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट काउंट किया जाएगा. तो अप्रैल से सतर्क हो जाइए. नहीं तो फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद आपको 23 रुपये का चार्ज देना होगा.

UPI से कैश निकालना अब होगा महंगा

HDFC Bank ने बताया है कि अब UPI के जरिए ATM से निकाले गए पैसे भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होंगे. पहले यह अलग माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अगर आप तय फ्री लिमिट से ज्यादा बार कैश निकालते हैं, तो हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये और टैक्स देना होगा.

फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट क्या है

HDFC Bank में हर महीने अपने ATM से 5 बार मुफ्त कैश निकाला जा सकता है. दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और गैर-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं. इसके बाद हर बार पैसे निकालने पर चार्ज देना पड़ेगा. Punjab National Bank ने भी अपने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए रोजाना कैश निकालने की लिमिट में बदलाव किया है. हालांकि बैंक ने अभी नई लिमिट का पूरा डिटेल नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कुछ कार्ड्स पर लिमिट कम की जा सकती है.

ग्राहक क्या करें

कस्टमर्स अपने डेबिट कार्ड की लिमिट जरूर चेक करें और उसी हिसाब से कैश निकालें. इसके अलावा, ज्यादा रकम के लेन-देन के लिए UPI और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. बैंक इन नियमों के जरिए सभी तरह के ट्रांजैक्शन को एक जैसा बनाना चाहते हैं और चार्ज सिस्टम को साफ रखना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप से बड़ा ऑर्डर मिलते ही गोली की तरह भागा ये EPC स्‍टॉक, एक दिन में 6% उछला, ₹709 करोड़ का है प्रोजेक्‍ट