DDA Housing Scheme 2026: ₹10 लाख से भी कम में दिल्ली खरीदें घर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट!
दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नागरिक आवास योजना 2026 के तहत रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की बिक्री शुरू की है. इस योजना में खरीदारों को फ्लैट्स पर 25% तक की सीधी छूट दी जा रही है और आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा. फ्लैट्स नरेला और सिरसपुर में उपलब्ध हैं, जहां सड़क, मेट्रो और अन्य सुविधाएं पहले से मौजूद हैं. योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के कुल 1712 फ्लैट शामिल हैं, जिससे हर आय वर्ग के लोगों को घर खरीदने का अवसर मिल रहा है.
फ्लैट्स की कीमतें ईडब्ल्यूएस श्रेणी में लगभग ₹9.6 लाख से शुरू होती हैं, जबकि एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट्स की कीमतें उनकी श्रेणी के अनुसार तय की गई हैं. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा, जिसमें रजिस्ट्रेशन, फ्लैट का चयन, दस्तावेज अपलोड और निर्धारित राशि जमा करनी होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है. चूंकि फ्लैट्स सीमित संख्या में हैं और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे, इसलिए इच्छुक खरीदारों को जल्द आवेदन करना