EPFO ने किए बड़े बदलाव, पैसे निकलवाना ATM होगा जितना आसान
PF का पैसा निकालने के लिए ढेर सारे फॉर्म भरना और कंपनी के चक्कर लगाना पडता था. अपना ही पैसा निकालने के लिए बड़ी परेशानी होती थी. अक्सर लोगों को रिटायरमेंट या इमरजेंसी के समय अपने पैसों के लिए परेशानी होती थी. लेकिन अब EPFO ने PF का पैसा निकालना ATM से पैसे निकालने जितना आसान कर दिया है. EPF से पैसे विड्रॉल का पूरा सिस्टम बदलते हुए EPFO ने इसे बेहद आसान बना दिया है.
अब PF निकालना उतना ही आसान होगा जितना अपने बैंक खाते से पैसे निकालना. अब आप PF का पैसा अपने एटीएम से निकाल पाएंगे और UPI के जरिए सीधा अपने बैंक में ट्रांसफर कर पाएंगे यह EPFO 3.0 के आने से होगा. आखिर यह EPFO3.0 सिस्टम काम कैसे करेगा? जाने पूरी खबर