ज्यादा ब्याज के लालच में डूब गए सारे पैसे! FD में है बड़ा खतरा? जाने क्या है पूरा मामला

करीब एक दशक से संकट में फंसी रियलस्टेट कंपनी यूनिटक से जुड़े हजारों निवेशकों को अब बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने आदेश दिया है कि उन छोटे एफडी होल्डर्स को ₹82 करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाई जाए जिनकी जमा राशि ₹400 तक है. इस फैसले से करीब ₹24,000 छोटे निवेशकों को फायदा मिलेगा जो कई सालों से अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे. कंपनी ने लोगों को शानदार हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और अच्छे रिटर्न का सपना दिखाकर भारी इन्वेस्टमेंट जुटा लिया. हजारों लोगों ने फ्लैट भी बुक कराया जबकि कई लोगों ने फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाया. धीरे-धीरे कंपनी आर्थिक संकट में फंसती चली गई और कई प्रोजेक्ट्स अधूरे रह गए. फ्लैट खरीदारों को घर नहीं मिले और एफडी निवेशकों का पैसा भी अटक गया. आइए जानते है पूरी कहानी…

Short Videos