PF का ब्‍याज तो म‍िल गया लेक‍िन अब कैसे और कब न‍िकाल सकेंगे पैसा?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा पीएफ निकासी को आसान बनाने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) आधारित सेवा की शुरुआत में एक बार फिर देरी हो गई है. पहले इस सुविधा को मार्च 2026 तक शुरू करने की योजना थी, जिसे बाद में मई और फिर जुलाई तक बढ़ाया गया, लेकिन अब इसे अगस्त माह तक टाल दिया गया है. यह तीसरी या चौथी बार है जब इस महत्वपूर्ण सेवा की समय-सीमा में बदलाव किया गया है.

इस देरी का मुख्य कारण ईपीएफओ के नए सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज, जिसे साइट्स 2.01 पोर्टल कहा जाता है, में आई तकनीकी खामियां हैं. उपयोगकर्ताओं ने पुराने ईपीएफ खातों के डेटा न दिखने, लॉगिन में परेशानी, पोर्टल के धीमे चलने और पीएफ क्लेम प्रक्रिया में अत्यधिक देरी जैसी शिकायतें की हैं. ईपीएफओ इन सभी तकनीकी समस्याओं को पूरी तरह ठीक करना चाहता है, तभी यूपीआई आधारित सेवाओं की शुरुआत करेगा.

Short Videos