Gold Silver Price में सरकार के एक्शन के बाद आएगी तेजी, इन लेवल्स पर खरीदें Gold ETF
आप जानते हैं कि पिछले 2-3 दिन में गोल्ड के अंदर बड़ी हलचल देखने को मिली है. पहले पीएम मोदी ने यह अपील की कि 1 साल तक गोल्ड ज्वेलरी अगर आपके खरीदने की प्लानिंग है तो पोस्टपोन कर दीजिए. उसके बाद गोल्ड में बड़ी हलचल आई. अब सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर जो इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दिया है. जिसके बाद आज सोने और चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है.
इस वक्त सोने की कीमत ₹1लाख 62 हजार के आसपास चल रही है. 6.5% की तेजी आज गोल्ड के अंदर देखने को मिल रही है. वहीं सिल्वर की कीमते 3 लाख तक टच करती हुई नजर आई. स्टेट ऑफ़ हॉर्मोस की वजह से भी एक सेंटीमेंट नेगेटिव होता दिखाई दिया है. गोल्ड सिल्वर की कीमतें यहां रुक जाएंगी अगर एक साल तक खरीदारी नहीं करेंगें. अब गोल्ड और सिल्वर में आपको आगे क्या करना चाहिए? जाने क्या स्ट्रेटजी रखनी चाहिए