AI तय करेगा आपको लोन मिलेगा या नहीं, SBI Chairman CS Setty की ये बात बढ़ा देगी चिंता
सोच कर देखिए कि आपने लोन के लिए अप्लाई किया और सिर्फ 30 सेकंड में अप्रूवल भी आ गया तो आपको कैसा लगेगा? ना बैंक मैनेजर की जरूरत पड़ी, ना ब्रांच विजिट करनी पड़ी, ना कोई पेपर वर्क हुआ और ना कोई इंसानी वेरिफिकेशन हुई. सिर्फ एक AI मशीन ने तय कर दिया कि आपको लोन मिलेगा या नहीं और कितना लोन मिलेगा. आज करोड़ों भारतीय EMI पर जिंदगी चला रहे हैं. होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड जैसे तमाम कर्ज लोगों पर हैं. AI बैंकिंग सिस्टम में अपनी जगह बना रहा है. कुछ ही मिनटों में कर्ज तो मिल रहा है, लेकिन यह आपके लिए कितना बड़ा खतरा हो सकता है.
जब आपका लोन अप्रूव या फिर रिजेक्ट करने का फैसला कोई इंसान नहीं लेता बल्कि एआई मॉडल्स एल्गोरिदम्स और डाटा एनालिटिक्स करते हैं उसे एआई ड्रिवन लैंडिंग कहा जाता है. इन सिस्टम्स में आपका पैन डाटा बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री सैलरी पैटर्न UPI का इस्तेमाल करते हैं?
