Home Loan: घर खरीदने से पहले नहीं किया ये काम, तो देना पड़ सकता है ज्यादा Down Payment !
घर खरीदते समय क्या आप सिर्फ मार्केट प्राइस देख रहे हैं और Circle Rate को नजरअंदाज कर रहे हैं? यही छोटी गलती आपको लाखों रुपये का अतिरिक्त खर्च करा सकती है. असल में Circle Rate वही न्यूनतम कीमत होती है, जिस पर सरकार किसी प्रॉपर्टी की वैल्यू तय करती है. इसी के आधार पर स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन चार्ज तय होते हैं. कई बार मार्केट प्राइस कम होता है, लेकिन Circle Rate ज्यादा होने पर खरीदार को ज्यादा टैक्स और चार्ज देना पड़ता है.
इतना ही नहीं, बैंक भी होम लोन देते समय मार्केट वैल्यू और Circle Rate में जो कम होता है, उसी को आधार मानते हैं. ऐसे में आपका लोन अमाउंट कम हो सकता है और डाउन पेमेंट बढ़ सकता है. इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए कि Circle Rate कैसे आपके घर खरीदने की कुल लागत, होम लोन और जेब पर असर डालता है. घर खरीदने से पहले यह वीडियो जरूर देखें.