कम समय के लिए ले रहे हैं पर्सनल लोन? पहले इन 5 बातों की कर लें तस्‍दीक – Money9live

कम समय के लिए ले रहे हैं पर्सनल लोन? पहले इन 5 बातों की कर लें तस्‍दीक

पर्सनल लोन असुरक्षित लोन होते हैं. इन्हें रेज करने के लिए ज्यादा तामझाम नहीं करना पड़ता है. आप अपनी तुरंत की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं. घर खरीद सकते हैं. परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज हम आपको शार्ट टर्म पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए. उसके बारे में बताने जा रहे हैं.

कम समय के लिए ले रहे हैं पर्सनल लोन? पहले इन 5 बातों की कर लें तस्‍दीक
शॉर्ट टर्म पर्सनल लोनपर्सनल लोन दो तरीके के होते हैं. पहला शॉर्ट टर्म पर्सनल लोन और दूसरा लॉन्ग टर्म पर्सनल लोन. शॉर्ट टर्म पर्सनल लोन को आमतौर पर 18 महीने के भीतर चुकाना होता है.
1 / 6
लोन का उद्देश्यसबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से यह तय कर लें कि आपको कौन सा लोन लेना है. मिसाल के तौर पर यदि आपको कार लेनी है तो आप कार या ऑटो लोन लें. पर्सनल लोन लेने की जरूरत नहीं है.
2 / 6
पर्सनल लोन लें या क्रेडिट कार्ड से काम चलाएंदेखिए पर्सनल लोन लेने में कोई दिक्कत नहीं हैं. लेकिन अगर आपका काम कम पैसों में चल जा रहा. तो क्रेडिट कार्ड से ही अपना काम चला सकते हैं. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आपको 2 लाख रुपये का लैपटॉप लेना है. तो उसके लिए 6 महीने तक का लोन लेने से अच्छा होगा कि आप क्रेडिट कार्ड से लैपटॉप लेकर के कार्ड की किस्त भर दें.
3 / 6
ब्याज दर के बारे में जानकारी कर लेंलोन लेने से पहले इस बात की तस्दीक जरूर कर लें कि किस बैंक से लोन लेने में आपको ज्यादा ब्याज नहीं देना होगा.
4 / 6
कागजात के बारे में जानकारी कर लेंशॉर्ट टर्म पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आप अपने कागजात की जांच कर लें. बैंक स्टेटमेंट, पैन कार्ड और सैलरी स्लिप को ठीक तरीके से चेक कर लें.
5 / 6
ऑप्शन देख लेंशॉर्ट टर्म पर्सनल लोन में आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ता है. इस लिए लोन लेने से पहले ऑप्शन के बारे में विचार करें. किसी से पैसा मांग लें. काम बन जाए तो लोन लेने से बचें.
6 / 6