
1 April 2026 से बदल जाएंगे Income Tax, PAN, ATM के नियम; LPG, PNG CNG के बढ़ेंगे दाम?
1 अप्रैल 2026 से देश में कई अहम वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर आम लोगों की जेब पर सीधे पड़ेगा. सबसे बड़ा बदलाव आयकर से जुड़ा है, जहां नए नियम लागू होने से टैक्स स्लैब, छूट और सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे खासकर नौकरीपेशा और मध्यम वर्ग प्रभावित होगा. इसके अलावा पैन कार्ड को लेकर भी नियम सख्त किए जा रहे हैं. कई वित्तीय कामों के लिए पैन और आधार लिंकिंग अनिवार्य हो सकती है, जिससे बिना अपडेट के लेन-देन में दिक्कत आ सकती है. बैंकिंग सेक्टर में भी बदलाव होंगे. कुछ बैंकों द्वारा ATM ट्रांजैक्शन लिमिट और चार्जेस में बदलाव संभव है, जिससे फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या कम हो सकती है.
वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते LPG, PNG और CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है. अगर ऐसा होता है, तो रसोई गैस और ट्रांसपोर्ट दोनों महंगे हो जाएंगे.