HDFC Bank Crisis: अतानु चक्रवर्ती का इस्तीफा, RBI ने मांगी बोर्ड रिकॉर्डिंग, SEBI करेगी जांच

HDFC Bank में हालिया घटनाक्रम ने निवेशकों और ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है. बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद मामला अब रेगुलेटर्स तक पहुंच गया है. SEBI इस इस्तीफे की परिस्थितियों की समीक्षा कर रही है, वहीं RBI ने 17 और 18 मार्च की बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी है. इस पूरे विवाद की जड़ UAE ऑपरेशंस से जुड़े mis-selling के आरोप बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ग्राहकों को गलत तरीके से प्रोडक्ट्स बेचे गए, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका बनी है. यही वजह है कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है.

निवेशकों के लिए यह मामला इसलिए अहम है क्योंकि ऐसी घटनाएं बैंक की साख और शेयर पर असर डाल सकती हैं. हालांकि, अभी तक बैंक की ओर से किसी बड़े वित्तीय नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल, रेगुलेटरी जांच के नतीजों पर सबकी नजर है, जिससे साफ होगा कि मामला कितना गंभीर है और इसका ग्राहकों के पैसे पर कितना असर पड़ेगा.

Short Videos