तेल संकट के बीच बड़ा फैसला, BPCL, HPCL, IOC, OIL के शेयर पर एग्साइज ड्यूटी घटने का कितना असर?
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और संभावित तेल संकट के बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का अहम फैसला लिया है. इस कदम का सीधा उद्देश्य आम लोगों को महंगे ईंधन से राहत देना और महंगाई पर नियंत्रण रखना है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल कंपनियों पर टैक्स का बोझ कम होता है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखने या घटाने में मदद मिल सकती है. इस फैसले का असर ऑयल और गैस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है.
RIL, BPCL, HPCL, IOC, MRPL, CPCL, OIL और VEDL जैसी कंपनियां इस बदलाव से प्रभावित होंगी. जहां ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को मार्जिन में सुधार का फायदा मिल सकता है, वहीं अपस्ट्रीम कंपनियों पर क्रूड प्राइस मूवमेंट का असर जारी रहेगा. निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि एक्साइज ड्यूटी कटौती का प्रभाव शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों स्तरों पर अलग-अलग हो सकता है. ऐसे में ऑयल सेक्टर के शेयरों में निवेश से पहले क्रूड कीमतों, सरकारी नीतियों और ग्लोबल संकेतों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.
