ईरान जंग के बीच क्या भारत में लगने वाला है ‘LOCKDOWN’ ?
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और मिडिल ईस्ट संकट को लेकर भारत में “लॉकडाउन” जैसी आशंकाएं तेजी से फैल रही हैं. हालांकि मौजूदा स्थिति को COVID-19 Pandemic जैसी आपात स्थिति से जोड़कर देखना सही नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है, लेकिन इसका मकसद स्थिति की समीक्षा और तैयारी सुनिश्चित करना है, न कि लॉकडाउन लागू करना. यह संकट मुख्य रूप से भू-राजनीतिक और तेल आपूर्ति से जुड़ा है, जिसका असर महंगाई और बाजार पर पड़ सकता है, लेकिन आम लोगों की दैनिक जिंदगी पर सीधे प्रतिबंध की संभावना फिलहाल नहीं है.
सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है. ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए.
More Videos
आने वाली है भयानक मंदी, BlackRock के CEO की बड़ी वॉर्निंग!
Iran Israel War: नहीं मिलेगी राहत, ईरान की कड़ी शर्तों के बीच बाजार में फिर से गिरावट का अंदेशा!
Kotak Bank Fraud | HDFC Bank पर RBI का एक्शन और अब कोटक में आया बड़ा मामला!
