आने वाली है भयानक मंदी, BlackRock के CEO की बड़ी वॉर्निंग!
दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनी BlackRock के CEO Larry Fink ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर कच्चे तेल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचती है, तो पूरी दुनिया एक भयानक मंदी की चपेट में आ सकती है. यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा है और Iran, US और Israel के बीच टकराव गहराता जा रहा है. इस संघर्ष की शुरुआत US और Israel के संयुक्त हमलों से हुई, जिसके बाद Iran ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए US ठिकानों और Israel पर हमला किया. स्थिति तब और गंभीर हो गई जब Iran ने Strait of Hormuz को ब्लॉक कर दिया, जो दुनिया के लगभग 20 फीसदी कच्चे तेल की सप्लाई का प्रमुख रास्ता है.
तेल की सप्लाई बाधित होने से कीमतों में तेज उछाल आ सकता है, जिससे महंगाई बढ़ेगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव आएगा. Larry Fink के मुताबिक, अगर यह संकट लंबा चलता है तो इसका असर शेयर बाजार, व्यापार और आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखाई देगा, जिससे एक बड़ी आर्थिक मंदी का खतरा बढ़ सकता है.
More Videos
ईरान जंग के बीच क्या भारत में लगने वाला है ‘LOCKDOWN’ ?
Iran Israel War: नहीं मिलेगी राहत, ईरान की कड़ी शर्तों के बीच बाजार में फिर से गिरावट का अंदेशा!
Kotak Bank Fraud | HDFC Bank पर RBI का एक्शन और अब कोटक में आया बड़ा मामला!
