NPS Rules 2026: National Pension System से पैसा निकालने के बदले नियम, अब निकाल पाएंगे पूरी रकम
नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS में निवेश करने वाले कई लोग यह मान लेते हैं कि जरूरत पड़ने पर पूरा पैसा कभी भी निकाला जा सकता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है. NPS में पूरे पैसे की निकासी के लिए सख्त नियम हैं. 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद भी हर स्थिति में 100 फीसदी रकम नहीं मिलती. नए नियमों के मुताबिक, अगर कुल कॉर्पस 8 लाख रुपये तक है, तो रिटायरमेंट पर पूरी राशि टैक्स-फ्री निकाली जा सकती है. इससे ज्यादा कॉर्पस होने पर कम से कम 40 फीसदी रकम से एन्युटी खरीदना जरूरी होता है. समय से पहले NPS बंद करने या निवेशक की मृत्यु की स्थिति में भी अलग-अलग नियम लागू होते हैं. इन्हीं नियमों को समझना निवेशकों के लिए बेहद जरूरी है.
More Videos
