EPFO New Rules: पीएफ से पैसा निकालना अब बैंक जैसा आसान, EPFO New App Launch 2026
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी Employees’ Provident Fund Organisation अपने करोड़ों सदस्यों के लिए 2026 में एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने जा रहा है. इस ऐप के आने के बाद पीएफ से पैसा निकालने की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी. अभी तक जहां पीएफ क्लेम के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ता था और कई बार EPFO ऑफिस के चक्कर भी लगाने पड़ते थे, वहीं अब यह काम मिनटों में पूरा हो सकेगा.
नई व्यवस्था के तहत EPF सब्सक्राइबर UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पैसा निकाल सकेंगे. यानी जैसे आप बैंक या वॉलेट से तुरंत भुगतान करते हैं, उसी तरह पीएफ की रकम भी तुरंत ट्रांसफर हो पाएगी. ऐप में बैलेंस चेक करना, क्लेम स्टेटस देखना और निकासी का विकल्प बेहद आसान इंटरफेस के साथ मिलेगा. सरकार का मकसद डिजिटल सुविधा को बढ़ावा देना और कर्मचारियों को तेज, पारदर्शी और झंझट-मुक्त सेवा देना है. यह सुविधा लागू होने के बाद पीएफ निकालना वाकई बैंकिंग जैसा आसान अनुभव बन जाएगा.
More Videos
8th Pay Commission: कर्मचारियों की बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी, मिल सकता है 50% HRA टैक्स छूट
8th Pay Commission Salary Hike: क्या जानबूझकर सैलरी बढ़ोतरी में देरी कर रही सरकार?
PF Interest Rate Cut: कितना कम होगा PF पर ब्याज, जानिए पूरी डिटेल
