PFRDA ने पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए AI-आधारित पोर्टल किया लॉन्च, बुजुर्गों, ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी राहत

यह प्लेटफॉर्म 'भाषिणी' (Bhashini) के साथ जुड़कर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और आवाज के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है. PFRDA भारत सरकार द्वारा स्थापित एक नियामक संस्था है, जो देश में पेंशन क्षेत्र को नियंत्रित और विकसित करती है.

पेंशन से जुड़ी शिकायत के लिए प्लेटफॉर्म. Image Credit: @Money9live

PFRDA ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए AI-बेस्ड शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और आसानी से उपलब्ध हो गई हैं. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने एक बयान में कहा कि ‘PFRDA पेंशन सहायक’ प्लेटफॉर्म कई पेंशन सेवा टचपॉइंट्स को एक ही डिजिटल इकोसिस्टम में जोड़ता है और इस सेक्टर में नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस और डिजिटल बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है.

भारतीय भाषाओं में शिकायत दर्ज कराने की सुविधा

यह प्लेटफॉर्म ‘भाषिणी’ (Bhashini) के साथ जुड़कर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और आवाज के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है. इससे पेंशन सेवाएं अधिक समावेशी और सुलभ हो गई हैं, खासकर बुज़ुर्गों, ग्रामीण ग्राहकों और उन लोगों के लिए जो क्षेत्रीय भाषाओं में बातचीत करना ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें कहा गया है कि सब्सक्राइबर अपनी पसंद की भाषा में जवाब पा सकते हैं और ऑडियो-आधारित बातचीत का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऑटोमेटेड एस्केलेशन सिस्टम

इसमें एक ऑटोमेटेड एस्केलेशन सिस्टम भी है, जिससे तय समय में हल न होने वाली शिकायतें अपने आप आगे बढ़ा दी जाती हैं. इससे जवाबदेही बढ़ती है और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित होता है.

शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था

इसमें कहा गया है कि यह प्लेटफॉर्म केंद्र के ‘NextGen CPGRAMS’ के तहत तय किए गए एक्सेसिबिलिटी, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों को पेंशन-सेक्टर के खास वर्कफ्लो, कई भाषाओं में नागरिकों से बातचीत, शिकायतों के निपटारे की एकीकृत व्यवस्था और AI-आधारित निगरानी क्षमताओं के साथ जोड़ता है.

PFRDA क्या है?

PFRDA भारत सरकार द्वारा स्थापित एक नियामक संस्था है, जो देश में पेंशन क्षेत्र को नियंत्रित और विकसित करती है. इसका मुख्य काम पेंशन योजनाओं की निगरानी करना और निवेशकों (सब्सक्राइबर्स) के हितों की रक्षा करना है.

PFRDA के प्रमुख काम

  • NPS (National Pension System) का नियमन और संचालन.
  • Atal Pension Yojana (APY) की देखरेख.
  • पेंशन फंड मैनेजरों, ट्रस्टी बैंकों और अन्य मध्यस्थों को रेगुलेट करना.
  • पेंशन निवेशकों के हितों की सुरक्षा करना.
  • पेंशन क्षेत्र में पारदर्शिता और विकास को बढ़ावा देना.

यह भी पढ़ें: WB Budget 2026: सरकार ने अन्नपूर्णा योजना के लिए 36000 करोड़ रुपये अलॉट किए, DA में 20% की बढ़ोतरी का ऐलान