9 लाख लगाने पर हर महीने कितनी होगी कमाई? ये सरकारी स्कीम 1 साल में देगी इतना ब्याज

Post Office Scheme: अगर आप भी 9 लाख का निवेश करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि पैसे को कहां लगाएं? तो चलिए आज आपको पोस्ट ऑफिस की MIS Scheme के बारे में समझाते हैं कि इस स्कीम में एक बार पैसा लगाने पर हर महीने और 1 साल में कितना ब्याज मिलेगा?

पोस्ट ऑफिस स्कीम Image Credit: Bloomberg Creative Photos/Getty Images

पैसा निवेश करना है लेकिन प्राइवेट सेक्टर या फिर शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट करने से डरते हैं तो हम आज आपके लिए एक ऐसी Sarkari Scheme ढूंढकर लाए हैं जिसमें 1 बार निवेश करने पर आपको हर महीने कमाई होगी. इस स्कीम का नाम है Post Office Monthly Income Scheme जिसे MIS नाम से भी जाना जाता है. ये एक सरकारी स्कीम है जिसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता है और आपको हर महीने ब्याज मिलता रहता है.

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कितना कर सकते हैं निवेश?

इंडिया पोस्ट की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सरकारी स्कीम में कोई भी व्यक्ति सिंगल अकाउंट में 9 लाख का अधिकतम निवेश कर सकता है. अगर कोई व्यक्ति ज्वाइंट अकाउंट खोलता है तो अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख है.

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपने अपना सिंगल अकाउंट खोला और आपने एक ही बार में इस स्कीम में 9 लाख का निवेश किया, अब आगे क्या? यहां सवाल ये उठता है कि पैसे तो इंवेस्ट कर दिए, अब इसके बाद हर महीने ये सरकारी स्कीम कितने पैसे देगी?

Post Office MIS Interest Rate

इंडिया पोस्ट की साइट के अनुसार, इस स्कीम के तहत 7.4 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है, इसका मतलब ये हुआ कि 9 लाख लगाने पर सालाना आपको 66,600 रुपए का ब्याज मिलेगा. इस हिसाब से देखें तो एक महीने में आपको 5550 रुपए की कमाई होती रहेगी.

(फोटो क्रेडिट- इंडिया पोस्ट)

ध्यान दें: इस स्कीम में आप 5 साल के लिए ही निवेश कर सकते हैं, गर्वमेंट सेविंग्स प्रमोशन जनरल रूल्स 2018 के नियम 9(6) के अनुसार, जो अकाउंट मैच्योर हो गया है लेकिन बंद नहीं हुआ है तो अकाउंट में पड़ी राशि (पैसे) पर बंद होने तक सेविंग अकाउंट पर लागू दर पर ब्याज मिलता रहेगा.

ये भी पढ़ें- EPS 95 Pension: 12 साल बाद बढ़ गई पेंशन की सैलरी लिमिट, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा