हर महीने मिलेगा 20,500 रुपए का ब्याज, Post Office की इस स्कीम में बस एक बार लगाएं पैसा

हम आज आपको Post Office की एक ऐसी शानदार स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें एक बार निवेश करने पर आपको बढ़िया रिटर्न मिलेगा. इस स्कीम में निवेश से आपको हर महीने सरकार की ओर से 20 हजार 500 रुपए का ब्याज मिलता रहेगा.

पोस्ट ऑफिस स्कीम Image Credit: Magnific/File Photo

Highlights

  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस योजना.
  • हर महीने मिलेंगे 20,500 रुपए.
  • 8.2% मिलाग ब्याज.

Post Office SCSS Saving Scheme: शेयर मार्केट में निवेश करने में रिस्क लगता है तो हम आज आपको पोस्ट ऑफिस की आज एक ऐसी शानदार सेविंग स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आप बस एक बार पैसा लगाकर हर महीने सरकार से 20 हजार 500 रुपए का ब्याज ले सकते हैं. इस स्कीम की खास बात ये है कि शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का इस सरकारी स्कीम पर कोई असर नहीं पड़ता है और पैसा सुरक्षित रहता है.

पोस्ट ऑफिस की SCSS स्कीम, सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों के लिए है. बैंक में एफडी की तुलना इस सरकारी स्कीम में बेहतरीन ब्याज मिलता है. 1000 रुपए से आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं और अधिकतम आप इस स्कीम के तहत 30 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं. अगर आप सिंगल अकाउंट खुलवाते हैं तो भी आप अधिकतम 30 लाख या फिर आप अपनी पति या पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते हैं तो भी इस स्कीम के तहत अधिकतम 30 लाख ही निवेश कर सकते हैं.

Post Office SCSS Maturity

अगर आप भी इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो शुरुआत में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहेगा. मैच्योरिटी पूरी होने पर आप अपने मूल पैसे को निकाल सकते हैं या फिर आप इसी पैसे को फिर से इस स्कीम के तहत रिन्यू कर सकते हैं लेकिन इस बार रिन्यू होने पर मैच्योरिटी पीरियड तीन साल का रहेगा.

Post Office SCSS Interest Rate: कितना मिलेगा ब्याज?

इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम के तहत हर साल 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है. अगर आप अकाउंट खुलवाते हैं और एक बार में 30 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको सालाना 8.2 फीसदी के हिसाब से 2 लाख 46 हजार का ब्याज मिलेगा. इसका मतलब मंथली आपको इस सरकारी स्कीम के तहत 20 हजार 500 रुपए का ब्याज दिया जाएगा, तीन महीने के हिसाब से 61500 रुपए का ब्याज आपके खाते में आ जाएगा.

ये भी पढ़ें- केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 8th Pay Commission लागू होने पर बढ़ जाएगा आपका HRA!