SBI Alert: 19 नवंबर को 45 मिनट तक बंद रहेगी UPI सर्विस, जानें क्या है वजह, ऐसे कर सकेंगे पेमेंट
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के यूपीआई ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. बैंक 19 नवंबर 2026 को मेंटेनेंस के चलते रात 1:15 बजे से 2 बजे तक यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखेगा. इस दौरान ग्राहक सामान्य यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. हालांकि, राहत की बात है कि UPI Lite सर्विस पहले की तरह उपलब्ध रहेगी.

SBI UPI Service: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी यूपीआई (UPI) के जरिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो 19 नवंबर को कुछ समय के लिए आपको परेशानी हो सकती है. दरअसल, एसबीआई ने बताया है कि निर्धारित मेंटेनेंस के चलते 19 नवंबर 2026 को उसकी यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इस दौरान ग्राहक सामान्य यूपीआई ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे. हालांकि, बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल जारी रखने की सलाह दी है.
19 नवंबर को कितने बजे बंद रहेगी SBI की UPI सर्विस?
SBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को रात 1:15 बजे से लेकर रात 2 बजे तक यूपीआई सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी. यानी ग्राहकों को कुल 45 मिनट तक यूपीआई के जरिए भुगतान करने में परेशानी हो सकती है. इस दौरान यूपीआई से पैसे भेजने और प्राप्त करने जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं. इसलिए अगर आप इस समय के दौरान कोई जरूरी डिजिटल पेमेंट करने की योजना बना रहे हैं तो पहले से तैयारी कर लें.
मेंटेनेंस का काम जल्दी पूरा हुआ तो क्या होगा?
बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में बताया है कि यह मेंटेनेंस गतिविधि निर्धारित समय से पहले भी पूरी हो सकती है. ऐसे में अगर तकनीकी काम जल्दी खत्म हो जाता है तो यूपीआई सेवाएं भी तय समय से पहले बहाल की जा सकती हैं. हालांकि, ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित 45 मिनट के दौरान यूपीआई सेवाओं की अनुपलब्धता को ध्यान में रखकर ही अपने जरूरी लेनदेन की योजना बनाएं.
UPI Lite से कर सकेंगे पेमेंट
एसबीआई ने ग्राहकों को बताया है कि यूपीआई सेवाएं बंद रहने के दौरान भी UPI Lite सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा. यानी ग्राहक इस सुविधा के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. UPI Lite एक ऐसी सुविधा है, जिसके माध्यम से यूजर्स छोटे भुगतान के लिए बिना यूपीआई पिन डाले पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए पहले से UPI Lite में पैसे जोड़ने होते हैं. ऐसे में जिन ग्राहकों को रात के समय डिजिटल पेमेंट की जरूरत पड़ सकती है, वे पहले से इस सुविधा में पर्याप्त बैलेंस रख सकते हैं. बैंक ने इस असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद भी जताया है.
यह भी पढ़ें: गिरते बाजार में गदर मचा रहा यह स्टॉक, लगातार दूसरे दिन 10% भागा, एक हफ्ते में 30% तक रिटर्न, जानें वजह