Vedanta से Hexaware तक, इन 3 शेयरों में एक्सपर्ट को दिख रही तेजी; जानें टारगेट प्राइस

Choice Broking के टेक्निकल एक्सपर्ट ने Vedanta, Hexaware Technologies और Aditya Birla Sun Life AMC में खरीदारी की सलाह दी है. एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं और आने वाले समय में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है.

एक्सपर्ट के अनुसार इन शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Image Credit: TV9 Bharatvarsh & Canva

Share Target: आज, 19 मई को सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले थे, जिसकी वजह बॉन्ड यील्ड में नरमी, कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी रही. लेकिन अंत में मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स 114 अंक गिरकर 75200.85 और निफ्टी 32 अंक टूटकर 23618 पर बंद हुआ. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली.

इस बीच ब्रोकरेज हाउस Choice Broking ने कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. टेक्निकल एक्सपर्ट हितेश टेलर ने Vedanta, Hexaware Technologies और Aditya Birla Sun Life AMC में तेजी की संभावना जताई है. उनका कहना है कि इन शेयरों में मजबूत तकनीकी संकेत दिखाई दे रहे हैं और आने वाले दिनों में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है.

शेयरखरीदारी स्तरस्टॉप लॉसटारगेट प्राइस
Vedanta Limited337 रुपये320 रुपये370 रुपये
Hexaware Technologies510 रुपये488 रुपये555 रुपये
Aditya Birla Sun Life AMC1036 रुपये978 रुपये1150 रुपये

Vedanta

एक्सपर्ट के अनुसार Vedanta का शेयर मजबूत तेजी के ट्रेंड में बना हुआ है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो पैटर्न बना रहा है, जो बाजार में मजबूती का संकेत माना जाता है. यह शेयर अपने प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे खरीदारी का रुझान मजबूत दिख रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर को 337 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है. इसके लिए 320 रुपये का स्टॉप लॉस और 370 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.

Hexaware Technologies

Hexaware Technologies के शेयर में हाल ही में तकनीकी ब्रेकआउट देखने को मिला है. शेयर ने अपने महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर मजबूती दिखाई है और अब इसमें तेजी का रुझान बनता दिख रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर को निचले स्तर पर लगातार सपोर्ट मिल रहा है, जिससे इसमें खरीदारी बनी हुई है. निवेशकों को 510 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 488 रुपये का स्टॉप लॉस और 555 रुपये का लक्ष्य तय किया गया है.

यह भी पढ़ें- Nifty Outlook May 20: कैसा है शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर, किस लेवल पर इमिडिएट सपोर्ट, जानें- कैसी रहेगी बुधवार को निफ्टी की चाल

Aditya Birla Sun Life AMC

Aditya Birla Sun Life AMC के शेयर में भी मजबूत तेजी का संकेत मिल रहा है. शेयर लगातार ऊपर की ओर सपोर्ट लाइन के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें हायर हाई हायर लो पैटर्न बना हुआ है. एक्सपर्ट के अनुसार शेयर में निचले स्तर पर अच्छी मांग बनी हुई है. निवेशकों को इस शेयर में 1036 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. इसके लिए 978 रुपये का स्टॉप लॉस और 1150 रुपये का लक्ष्य दिया गया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories