EMI नहीं चुकाई तो क्या बैंक छीन लेगा घर? RBI ला रहा नया नियम, जानिए क्या बदलने वाला है

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) बैंक और NBFCs द्वारा लोन डिफॉल्ट पर प्रॉपर्टी कब्जाने के नियमों में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है. नए प्रस्ताव के मुताबिक बैंक किसी भी घर या जमीन को तभी अपने कब्जे में ले सकेंगे जब लोन आधिकारिक रूप से NPA घोषित हो जाए, यानी लगातार 90 दिन तक EMI नहीं चुकाई जाए. RBI ने साफ किया है कि बैंक का काम प्रॉपर्टी खरीदना नहीं, बल्कि लोन देना है. इसके अलावा बैंक कब्जे में ली गई प्रॉपर्टी को अधिकतम 7 साल तक ही रख सकेंगे. यह कदम बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता और अनुशासन बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

Short Videos