Zerodha’s के निखिल कामथ ने भारत के लिए गोल्ड-बेस्ड स्टेबलकॉइन सुझाए, सोने में निवेश का भविष्य
हम भारतीय सोने को सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि सबसे सुरक्षित निवेश भी मानते हैं. यही वजह है कि इसे हर मुश्किल समय के लिए संजोग कर रखा जाता है. निखिल कामत ने हाल ही में एक ऐसा सुझाव दिया है जिससे आने वाले समय में सोने की खरीदारी का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है. भारत को गोल्ड बेस्ड स्टेबल कॉइंस की संभावनाओं पर विचार करना चाहिए. zerodha के कोफाउंडर निखिल कामत ने निवेश की दुनिया में एक ऐसी चर्चा छेड़ दी है जो आने वाले समय में सोने में निवेश का तरीका बदल सकती है.
निखिल कामत ने भारत के लिए गोल्ड बेस्ड स्टेबल कॉइंस की संभावनाओं को तलाशने का सुझाव दिया है. क्रिप्टो की दुनिया में स्टेबल कॉइन वो होते हैं जिनकी कीमत किसी वैल्यू, एसेट जैसे डॉलर या सोने से जुड़ी होती है. इनमें बिटकॉइन की तरह बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता. अब यहां एक गोल्ड स्टेबल कॉइन का मतलब है कि हर एक डिजिटल टोकन के पीछे एक वॉल्ट में उतना ही असली सोना रखा होना. अगर सोने की असली चमक और ब्लॉकचेन की मॉडर्न टेक्नोलॉजी आपस में मिल जाए तो क्या होगा?