कैश के ढेर पर बैठी हैं ये 3 कंपनियां, कर्ज भी ना के बराबर, दे सकती हैं दमदार रिटर्न, शेयरों पर रखें नजर

कैश से भरपूर और बेहद कम कर्ज वाली कंपनियां जैसे Petronet LNG समेत दो और कंपनियों का फंडामेंटल मजबूत है. स्थिर कैश फ्लो की वजह से ये कंपनियां निवेशकों को लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकती हैं. समय-समय पर ये निवेशकों को डिविडेंड का लाभ भी देती हैं, ऐसे में इनके शेयरों पर नजर बनाए रखें.

cash rich companies stocks Image Credit: canva/AI image

Cash Rich Stocks: शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां है जिनका न सिर्फ फंडामेंटल मजबूत है, बल्कि उनके पास भरपूर कैश है. इन पर कर्ज भी लगभग ना के बराकर है. जिसकी वजह से ऐसी कंपनियां आर्थिक मंदी के समय भी आसानी से टिक पाती हैं. साथ ही ये नए प्रोजेक्‍ट्स में आसानी से निवेश कर सकते हैं. मजबूत बैलेंस शीट वाली ये कंपनियां आमतौर पर स्थिर कैश फ्लो और बेहतर मुनाफा भी कमाती है. जिसका फायदा वो निवेशकों को डिविडेंड के तौर पर देते रहते हैं. ऐसे में निवेशक इन पर ज्‍यादा भरोसा करते हैं. आज हम आपको कैश के ढेर पर बैठी ऐसी ही 3 कंपनियाें के बारे में बताएंगे.

Petronet LNG Ltd.

Petronet LNG Ltd. की स्थापना 1998 में हुई थी. ये GAIL, Indian Oil, Bharat Petroleum और ONGC के ज्‍वाइंट अंडरटेकिंग के रूप में शुरू हुई थी.कंपनी का मुख्य काम भारत में LNG इंपोर्ट और रिगैसिफिकेशन टर्मिनल का विकास और संचालन करना है. देश की ऊर्जा सुरक्षा में कंपनी की अहम भूमिका है.

करीब 41,768 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर लगभग 290.10 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. कंपनी का P/E लगभग 11.49x है जो इंडस्ट्री के मुकाबले आकर्षक माना जा रहा है. कंपनी के पास करीब 11,377 करोड़ रुपये के कैश इक्विवेलेंट और 19,600 करोड़ रुपये के रिजर्व हैं, जबकि कुल कर्ज सिर्फ 2,505 करोड़ रुपये है. इस तरह कंपनी का डेब्ट-टू-इक्विटी रेशियो 0.12 है जो मजबूत बैलेंस शीट की ओर इशारा करता है.

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd.

Mazagon Dock Shipbuilders Limited की शुरुआत 1774 में मुंबई में एक छोटे ड्राई डॉक के रूप में हुई थी. आज यह भारत के प्रमुख शिपयार्ड्स में शामिल है. ये जहाजों के निर्माण से लेकर युद्धपोत, पनडुब्बियां, कार्गो और यात्री जहाज तैयार करती है.

करीब 96,273 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर लगभग 2482.10 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. कंपनी का P/E करीब 41.2x है जो इंडस्ट्री के औसत के आसपास है. कंपनी के पास लगभग 12,992 करोड़ रुपये का कैश और 8,709 करोड़ रुपये के रिजर्व हैं. वहीं डेट टू इक्विटी रेशियो जीरो है. यानी ये कंपनी कर्जमुक्‍त है. ऐसे में ये निवेशकों के भरोसे पर खरा उतर सकती है.

यह भी पढ़ें: 52% तक सस्‍ते मिल रहे डॉली खन्‍ना के 2 फेवरेट स्‍टॉक, कभी थे डिविडेंड के बाप, कर्ज और नतीजे बने रोड़ा, फिर भी भरोसा कायम

ABB India Ltd.

ABB India देश की प्रमुख इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है, जो इलेक्ट्रिफिकेशन और ऑटोमेशन के क्षेत्र में काम करती है. यह वैश्विक ABB Group की सहायक कंपनी है और भारत में पिछले 100 साल से ज्यादा समय से मौजूद है. कंपनी के पास 14 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं और यह रोबोटिक्स, प्रोसेस ऑटोमेशन, मोशन और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे क्षेत्रों में काम करती है.

करीब 1,26,706 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली ABB India का शेयर लगभग 6224.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी के पास करीब 5,835 करोड़ रुपये का कैश और 7,794 करोड़ रुपये के रिजर्व हैं, जबकि कुल कर्ज सिर्फ 85 करोड़ रुपये है. इस तरह कंपनी का डेब्ट-टू-इक्विटी रेशियो सिर्फ 0.01 है, जो बेहद मजबूत और लगभग कर्ज-मुक्त बैलेंस शीट को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories