मंगलवार को इन 3 शेयरों पर रखें नजर, एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी; 8% तक मिल सकता है रिटर्न
बाजार में दबाव के बीच Choice Equity Broking के सचिन गुप्ता ने NETWEB, SAIL और BHEL में खरीदारी की सलाह दी है. NETWEB का Target 5585 रुपये, SAIL का 185 रुपये और BHEL का 470 रुपये है. दिए गए खरीद भाव के आधार पर तीनों शेयरों में टारगेट तक करीब 6.32% से 8% तक संभावित रिटर्न मिल सकता है.

stocks to buy: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 17 अगस्त को लगातार दबाव देखने को मिला. पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार की चिंता बढ़ी रही. कारोबार के आखिर में Sensex 281.09 अंक यानी 0.36% गिरकर 77,728.16 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 में 78.35 अंक यानी 0.32% की गिरावट रही और यह 24,287.65 के स्तर पर बंद हुआ.
बाजार में दबाव के बीच Choice Equity Broking के VP सचिन गुप्ता ने अगले कारोबारी सत्रों के लिए NETWEB, SAIL और BHEL में खरीदारी की सलाह दी है. तीनों शेयरों के चार्ट पर तेजी के संकेत दिख रहे हैं.
NETWEB पर एक्सपर्ट की राय
NETWEB के डेली चार्ट पर प्रमुख Moving Averages के आसपास मजबूत खरीदारी के बाद ऊपर की ओर Breakout देखने को मिला है. इससे संकेत मिलता है कि Consolidation के बाद अब खरीदार शेयर पर हावी हो रहे हैं. हाल की तेजी के बाद आज शेयर में Retracement देखने को मिला, लेकिन यह अभी भी सभी प्रमुख Moving Averages के ऊपर कारोबार कर रहा है. शेयर का RSI 66.32 है, जो मजबूत तेजी और खरीदारी का संकेत देता है.
इस सेटअप को देखते हुए 5,212 रुपये के भाव पर NETWEB में कैश में खरीदारी की जा सकती है. इसका टारगेट 5585 रुपये और स्टॉप लॉस 5008 रुपये रखा गया है.
SAIL पर एक्सपर्ट की राय
SAIL के डेली चार्ट पर 200-डे EMA के आसपास सपोर्ट मिलने के बाद तेजी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं. शेयर में Morning Star Candlestick Pattern बना है, जो गिरावट के बाद तेजी की वापसी का संकेत देता है. इस पैटर्न का अहम Moving Average सपोर्ट के पास बनना शेयर के लिए सकारात्मक है. SAIL का RSI 54.43 है, जो सकारात्मक Momentum दिखा रहा है.
इस तकनीकी सेटअप को देखते हुए 174 रुपये के भाव पर SAIL में कैश में खरीदारी की सलाह है. इसका टारगेट प्राइस 185 रुपये और स्टॉप लॉस 168 रुपये रखा गया है.
BHEL पर एक्सपर्ट की राय
BHEL के डेली चार्ट पर भी तेजी का सेटअप बना हुआ है. हाल में शेयर ने 20-day और 50-day EMA के पास करीब ₹400 के स्तर पर सपोर्ट लिया, जिसके बाद मजबूत वापसी हुई. आज शेयर में मजबूत तेजी वाली Candle बनी और ऊपरी स्तरों पर बिकवाली कम रही. शेयर का RSI 65.68 है, जो मजबूत तेजी और लगातार खरीदारी का संकेत देता है.
मौजूदा तकनीकी सेटअप को देखते हुए 436 रुपये के भाव पर BHEL में कैश में खरीदारी की जा सकती है. इसका टारगेट प्राइस 470 रुपये और स्टॉप लॉस 421 रुपये रखा गया है.
एक नजर में एक्सपर्ट की सलाह
| शेयर | खरीदारी | टारगेट | स्टॉप लॉस |
|---|---|---|---|
| NETWEB | ₹5,212 | ₹5,585 | ₹5,008 |
| SAIL | ₹174 | ₹185 | ₹168 |
| BHEL | ₹436 | ₹470 | ₹421 |
इसे भी पढ़ें- पुरानी बाइक और कार वालों के लिए बड़ी खबर, E20 के साथ E10 पेट्रोल का विकल्प देने की सलाह
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.