3 महीने में 432% तक चढ़े 5 स्टॉक्स, 2 बने मल्टीबैगर; भाव ₹20 से कम, जानें कौन है असली रिटर्न किंग?
बीते तीन महीनों में कुछ पेनी स्टॉक्स ने जबरदस्त बढ़त दिखाते हुए निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान 5 पेनी शेयरों ने 10 प्रतिशत से लेकर 432 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया, जिसमें से 2 शेयर मल्टीबैगर बन गए. आइए पूरी लिस्ट जानते हैं.
पिछले 3 महीने में बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है. इस दौरान निफ्टी करीब 12 फीसदी टूट चुका है. हालांकि, इससे इतर बीते तीन महीनों में कुछ पेनी स्टॉक्स ने जबरदस्त तेजी दिखाते हुए निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. इस दौरान 5 पेनी शेयरों ने 10 प्रतिशत से लेकर 432 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया, जिसमें से 2 शेयर मल्टीबैगर बन गए. इन शेयरों की कीमत 20 रुपये से नीचे है. पिछले कारोबार में कम से कम 5 लाख शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम था.
पेनी स्टॉक्स में भरपूर रिस्क
पेनी स्टॉक्स कम कीमत के कारण निवेशकों को आकर्षित करते हैं और इनमें तेजी से पैसा बनने की संभावना रहती है. हालांकि, इनमें जोखिम भी उतना ही ज्यादा होता है. कम लिक्विडिटी, तेज उतार-चढ़ाव और सीमित जानकारी के कारण निवेश से पहले अच्छी रिसर्च और सही रिस्क मैनेजमेंट बेहद जरूरी है नहीं तो फायदा के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Hit Kit Global Solutions
इस शेयर ने 3 महीनों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है. इसमें करीब 432 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली. अभी इसके शेयरों का भाव 5.91 रुपये है.
StarlinePS Enterprises
इस शेयर ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और 3 महीनों में 262 प्रतिशत का रिटर्न दिया. शेयर का पिछला बंद भाव 11.67 रुपये रहा.
Viram Suvarn
Viram Suvarn में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. इस शेयर ने 3 महीनों में 35 प्रतिशत का रिटर्न दिया. शुक्रवार को इसके शेयरों का भाव 10.76 रुपये रहा.
Advik Capital
Advik Capital के शेयर में भी पिछले 3 महीने में 35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, एक महीने में 17 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. 21 मार्च को इसके शेयरों का भाव 1.77 रुपये रहा.
Sattva Sukun Lifecare
इस पेनी स्टॉक ने 3 महीनों में 16 प्रतिशत का रिटर्न दिया. 21 मार्च को इसके शेयरों का भाव 0.71 रुपये रहा.
इसे भी पढ़ें- बड़े प्लेयर्स की बड़ी खरादारी! मार्च में इन 3 शेयरों में FIIs ने लगाया जमकर पैसा, रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
