Share Markets on Monday: सोमवार को निवेश से पहले जान लें ये 5 फैक्टर, आपके पोर्टफोलियो पर डाल सकते हैं असर
भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते तेजी देखने को मिली, लेकिन आने वाला सप्ताह कई अहम फैक्टर्स से प्रभावित हो सकता है. अमेरिका-ईरान तनाव, कंपनियों के तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी. निवेशकों को सोमवार को निवेश से पहले इन पांच प्रमुख संकेतों पर खास ध्यान देना चाहिए.

5 Triggers Factors for Share Market on Monday: शेयर बाजार ने पिछले हफ्ते जोरदार तेजी दिखाई और सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 5.5% की बढ़त दर्ज हुई. हालांकि, आने वाला हफ्ता बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. वैश्विक घटनाओं, कंपनियों के नतीजों और विदेशी निवेशकों की चाल पर निवेशकों की नजर रहेगी. अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के असफल रहने का भी असर बाजार पर दिख सकता है.
अमेरिका-ईरान बातचीत
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत बाजार के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बनी हुई है. हाल ही में बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हुई है, जिससे अनिश्चितता बनी हुई है. अगर तनाव बढ़ता है तो बाजार में गिरावट आ सकती है, जबकि शांति की दिशा में प्रगति से बाजार को सहारा मिल सकता है.
Q4 नतीजों का सीजन
मार्च तिमाही के नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है. इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियां जैसे विप्रो, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक अपने रिजल्ट जारी करेंगी. इन कंपनियों के प्रदर्शन से बाजार की दिशा तय होगी.
कच्चे तेल की कीमतें
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है. हाल में तेल की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन अगर फिर से तेजी आती है तो इसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था और बाजार दोनों पर पड़ेगा. मौजूदा वक्त में WTI और Brent दोनों 95-96 डॉलर प्रति बैरल के आस पास कारोबार कर रहा है.
यह भी पढ़ें: आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक
रुपया बनाम डॉलर
भारतीय रुपया हाल में डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है. वैश्विक तनाव और विदेशी निवेश के रुझान से रुपये में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जिसका असर बाजार पर भी देखने को मिलेगा.
विदेशी निवेशकों की गतिविधि (FII)
विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं. हालांकि, हाल में थोड़ी खरीदारी भी देखने को मिली है. अगर विदेशी निवेशक फिर से खरीदारी बढ़ाते हैं तो बाजार को मजबूती मिल सकती है, वरना दबाव बना रह सकता है. बीते हफ्ते विदेशी निवेशकों ने 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है.
कुल मिलाकर, आने वाला हफ्ता खबरों और वैश्विक घटनाओं पर आधारित रहेगा. निवेशकों को सावधानी से निवेश करने और सभी प्रमुख फैक्टर्स पर नजर बनाए रखने की जरूरत है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.