आशीष कचोलिया ने खरीदे 15 लाख नए शेयर, इन 3 कंपनियों में बढ़ाया स्टेक, 1585% तक रिटर्न दे चुका है स्टॉक

शेयर बाजार के चर्चित निवेशक आशीष कचोलिया ने एक बार फिर अपनी चाल से निवेशकों का ध्यान खींचा है. मार्च तिमाही में उन्होंने तीन कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाकर बड़ा दांव लगाया है. खास बात यह है कि इन कंपनियों में उनका भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है और इनमें से एक शेयर ने 1585% तक का शानदार रिटर्न भी दिया है.

Ashish Kacholia Portfolio Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Portfolio Stocks: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती है. इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसने बाजार में हलचल बढ़ा दी है. मार्च तिमाही में कचोलिया ने तीन चुनिंदा कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. किन कंपनियों पर उन्होंने भरोसा जताया, कितने शेयर खरीदे और कितना दांव बढ़ाया – जानिए पूरी कहानी, जो आपके निवेश फैसलों में मदद कर सकता है. इस रिपोर्ट में तीन ऐसी कंपनियों के बारे में बताया है, जिसमें कचोलिया ने मार्च तिमाही में हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन तीनों कंपनियों को मिलाकर देखें तो कचोलिया ने लगभग 15 लाख शेयर खरीदे हैं.

SG Finserve Ltd में मजबूत बढ़त

आशीष कचोलिया ने SG Finserve Ltd में अपनी हिस्सेदारी में बड़ा इजाफा किया है.

  • दिसंबर 2025 में उनके पास 6,38,366 शेयर (1.14%) थे.
  • मार्च 2026 तक यह बढ़कर 15,44,009 शेयर (2.37%) हो गए.

यानी उन्होंने इस दौरान 9,05,643 नए शेयर खरीदे और अपनी हिस्सेदारी को दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा दिया. यह इस कंपनी में उनके बढ़ते भरोसे को दिखाता है.

क्या है शेयर का हाल?

कंपनी के स्टॉक की बात करें तो पिछले कारोबारी दिन तक इसके भाव 461 रुपये थे. इसने हाल ही में बाजार में एंट्री मारी है. तब से अब तक शेयर 13% से अधिक उछले हैं.

Aeroflex Industries Ltd में लगातार भरोसा

Aeroflex Industries Ltd में भी कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

  • दिसंबर 2025: 25,98,080 शेयर (2.01%).
  • मार्च 2026: 30,08,589 शेयर (2.27%).

Trendlyne के अनुसार, इस दौरान उन्होंने 4,10,509 अतिरिक्त शेयर खरीदे. यह संकेत देता है कि वे इस कंपनी की ग्रोथ स्टोरी को लेकर सकारात्मक नजरिया रखते हैं.

क्या हैं शेयर के हाल?

शुक्रवार को इसके स्टॉक में 5% का उछाल आया है. इस तेजी के बाद शेयर के भाव 288.99 रुपये हो गए हैं. कंपनी जब से बाजार में लिस्ट हुई है यानी अगस्त 2023 के बाद से अब तक, इसने 52% का रिटर्न दिया है.

Tanfac Industries में भी बढ़ाया दांव

Tanfac Industries में भी कचोलिया ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसके बाद कंपनी में कचोलिया की हिस्सेदारी बढ़कर दो गुनी हो गई है.

  • दिसंबर 2025: 1,64,584 शेयर (1.65%).
  • मार्च 2026: 3,40,918 शेयर (1.71%).

Trendlyne के अनुसार, उन्होंने 1,76,334 नए शेयर जोड़े. यह दिखाता है कि वे इस केमिकल सेक्टर की कंपनी में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहे हैं.

क्या है शेयर का हाल?

कंपनी के शेयर की बात करें तो शुक्रवार को इसमें 3.5% से अधिक की तेजी आई है. इस उछाल के बाद शेयर के भाव 2,241.50 पर पहुंच गए हैं. बीते तीन साल में कंपनी ने 235% तो वहीं पांच साल में 1585% तक रिटर्न दिए हैं.

तीनों कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाकर आशीष कचोलिया ने साफ संकेत दिया है कि वे चुनिंदा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में लंबी अवधि की संभावनाएं देख रहे हैं. निवेशकों के लिए यह एक अहम संकेत हो सकता है, लेकिन हर निवेश से पहले अपनी रिसर्च करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कर्जमुक्त नवरत्न कंपनी का धमाल! ₹42 से ₹442 पर पहुंचा शेयर, 1 साल में Order Book में जुड़े ₹30000 करोड़ के नए टेंडर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.