Adani Group को अमेरिका से बड़ी राहत! शेयरों में आई जोरदार तेजी, एक साल के हाई पर पहुंचा ये स्टॉक

कारोबार के दौरान Adani Enterprises के शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 2803 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गए. वहीं Adani Green Energy के शेयर भी लगभग 1 प्रतिशत मजबूत होकर 1,427.80 रुपये पर कारोबार करते दिखे. इसके अलावा Adani Energy Solutions में भी हल्की तेजी देखने को मिली.

अडानी समूह के शेयरों में तेजी. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Adani Group Stocks : शुक्रवार को Adani Group की कंपनियों के शेयरों में जोरदार हलचल देखने को मिली. अमेरिकी जांच मामले में बड़ी राहत मिलने की खबरों के बाद निवेशकों ने Adani Group के शेयरों में खरीदारी की. खबरों के मुताबिक अमेरिकी अथॉरिटीज गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे फ्रॉड केस को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. इसी खबर के बाद समूह की कई कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखे.

Adani Enterprises और Adani Green में आई तेजी

कारोबार के दौरान Adani Enterprises के शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 2803 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गए. वहीं Adani Green Energy के शेयर भी लगभग 1 प्रतिशत मजबूत होकर 1,427.80 रुपये पर कारोबार करते दिखे. इसके अलावा, Adani Energy Solutions में भी हल्की तेजी देखने को मिली. हालांकि Adani Ports and Special Economic Zone के शेयर करीब 2 प्रतिशत तेज रहे.

क्या है पूरा मामला

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी Justice Department गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों को वापस लेने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस हफ्ते ही आरोप हटाने का एलान किया जा सकता है.

इसके साथ ही अमेरिकी Securities and Exchange Commission यानी SEC भी नवंबर 2024 में दर्ज सिविल फ्रॉड केस को सेटल करने की दिशा में काम कर रही है. माना जा रहा है कि अगर यह मामला खत्म होता है तो Adani Group के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी और समूह फिर से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आक्रामक विस्तार की रणनीति पर तेजी से काम कर सकेगा.

गौतम अडानी 6 मिलियन डॉलर देने को तैयार

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी SEC के आरोपों को सुलझाने के लिए 6 मिलियन डॉलर देने पर सहमत हुए हैं. वहीं उनके भतीजे सागर अडानी 12 मिलियन डॉलर देने को तैयार बताए जा रहे हैं. हालांकि उस समय कंपनी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था. SEC ने आरोप लगाया था कि Adani Green Energy से जुड़े मामलों में अमेरिकी सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन हुआ.

इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.