Silver price, Gold के बाद क्या और बढ़ने वाली हैं Silver की कीमतें?
दुनिया में जब भी युद्ध, डॉलर और कीमती धातु, मेटल्स उनकी चर्चा एक साथ शुरू होती है तब उसका असर सिर्फ यहां पर बड़े कारोबारियों तक सीमित नहीं रहता. बल्कि आम लोगों की जेब तक भी इसका असर देखने को मिलता है. अभी पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ग्लोबल अनसर्टेनिटी के बीच में भारत सरकार ने एक ऐसा कदम उठा दिया है जिसने सिल्वर मार्केट में हलचल मचा करके रख दी है.
सरकार ने चांदी के आयात नियमों को यानी कि इंपोर्ट नियम ज्यादा स्ट्रिक्ट कर दिया है. सख्त करते हुए इसे रेस्ट्रिक्टेड कैटेगरी में डाल दिया गया है. यानी कि अब कोई भी इंपोर्टर पहले की तरह आसानी से विदेश में बैठा चांदी यहां पर मंगा नहीं सकेगा. हर इंपोर्ट के लिए यहां पर सरकारी मंजूरी की जरूरत रहने वाली है.