Jio 4G Feature Phone Plan, सस्ते मोबाइल फोन के लिए सबसे सस्ता रीचार्ज
देश के करोड़ों फीचर फोन यूज़र्स के लिए अब सस्ती मोबाइल सर्विज का रास्ता और आसान होने जा रहा है. अब तक सिर्फ Jio फोन और Jio भारत तक सीमित रहने वाले Reliance Jio के किफायती रिचार्ज प्लांस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. ट्राई की सख्ती और बढ़ते दबाव के बाद Jio ने अपने सस्ते 4G फीचर फोन प्लांस दूसरी कंपनियों की कीपड फोंस के लिए भी खोल दी. यानी अब Nokia, लावा जैसे 4G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी कम कीमत में कॉलिंग, डाटा और SMS का फायदा उठा सकेंगे. इस फैसले को टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी रणनीतिक चाल के तौर पर देखा जा रहा है. इससे कहा जा रहा है कि सीधे करोड़ों लो कॉस्ट मोबाइल यूज़र्स को राहत मिलने वाली है.
