AI क्रेज में चमकेंगे ये 2 पेनी स्टॉक! कीमत 20 रुपये से कम, जानें फंडामेंटल क्या दे रहे हैं संकेत

भारत में AI का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां इसे ग्रोथ स्ट्रेटेजी बना रही हैं. 20 रुपये से कम कीमत वाले Avenues AI और Bartronics India ने AI पर बड़ा दांव लगाया है. दोनों कंपनियां डिजिटल पेमेंट और एग्री-टेक में AI आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए विस्तार कर रही हैं.

AI शेयर Image Credit: AI

भारत में कॉरपोरेट सेक्टर तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी का हिस्सा बना रहा है. अब AI सिर्फ टेक कंपनियों तक सीमित ट्रेंड नहीं, बल्कि कंपटीशन और इनोवेशन का मुख्य आधार बनता जा रहा है. इसी कड़ी में कई माइक्रो-कैप और स्मॉल-कैप कंपनियां भी AI आधारित मॉडल की ओर रुख कर रही हैं. हम आपको 20 रुपये से कम कीमत वाले दो ऐसे AI स्टॉक्स के बारे बता रहे हैं जिन्होंने AI पर बड़ा दांव लगाया है.

भारत में AI का बढ़ता क्रेज

भारत में बढ़ते AI क्रेज के बीच हाल ही में भारत सरकार India AI Impact Summit 2026 का आयोजन भी कराया. इस कार्य्रक्रम के जरिए भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इकोसिस्टम दुनिया भर के टेक लीडर्स का ध्यान खींचने में सफल रहा है. समिट में विशेषज्ञों ने माना कि भारत तेजी से AI अपनाने वाले देशों में शामिल हो रहा है और कंपनियां ग्रोथ व इनोवेशन के लिए AI को मुख्य रणनीति बना रही हैं. यही वजह है कि देश में AI का बज तेज है और बड़ी से लेकर पेनी स्टॉक कंपनियां भी इस टेक्नोलॉजी पर दांव लगा रही हैं.

Avenues AI

Avenues AI एक ग्लोबल फिनटेक और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म कंपनी है जो डिजिटल पेमेंट और कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती है. 24 फरवरी को कंपनी का शेयर 17.71 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. हाल ही में कंपनी ने Infibeam Avenues Limited का नाम बदलकर AvenuesAI Limited कर लिया जिससे उसके AI-फर्स्ट पेमेंट प्लेटफॉर्म बनने की रणनीति साफ होती है.

कंपनी ने Google के AP2 (Agent Payment Protocol) पर आधारित ‘PayCentral.ai’ नाम से भारत का पहला एजेंटिक पेमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म ऑटोमेटेड और सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन को सक्षम बनाता है.

Avenues AI की फाइनेंशियल हेल्थ

वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 23,812 मिलियन रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के 10,704 मिलियन रुपये से दोगुना से अधिक है. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 779 मिलियन रुपये रहा. कंपनी UAE, ओमान और सऊदी अरब में भी विस्तार कर रही है और FY28 तक अंतरराष्ट्रीय कारोबार से 12-15% योगदान का लक्ष्य है.

Avenues AI के फंडामेंटल

इस स्टॉक का 52 हफ्तों का हाई 21.1 रुपये और लो 12.6 रुपये रहा है. वैल्यूएशन के लिहाज से कंपनी का पी/ई रेशियो 24.7 है जबकि बुक वैल्यू 12 रुपये प्रति शेयर है. फिलहाल कंपनी कोई डिविडेंड नहीं दे रही है और डिविडेंड यील्ड 0% है. कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी पर नजर डालें तो ROCE 8.65% और ROE 6.47% दर्ज किया गया है जो मध्यम रिटर्न को दर्शाता है.

Bartronics India

Bartronics India रुरल फाइनेंशियल इनक्यूजन और टेक्नोलॉजी सेवाएं देने वाली कंपनी है. इसका शेयर 24 फरवरी को 10.86 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी मार्च में एक वॉइस-फर्स्ट, मल्टीलिंगुअल AI आधारित एग्री-टेक ऐप लॉन्च करने जा रही है. यह प्लेटफॉर्म हिंदी, मराठी, तेलुगु और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में AI वॉइस सपोर्ट देगा. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 483 मिलियन रुपये रहा, जबकि नेट प्रॉफिट 24 मिलियन रुपये दर्ज किया गया.

Bartronics India के फंडामेंटल

ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन एंड डेटा कैप्चर (AIDC) सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Bartronics India Ltd मार्केट कैप लगभग 330 करोड़ रुपये है जिससे यह माइक्रो-कैप श्रेणी में आती है. इस स्टॉक का 52 हफ्तों का हाई 19 रुपये और लो 10.1 रुपये रहा है. वैल्यूएशन के लिहाज से कंपनी का पी/ई रेशियो 82.8 है, जो अपेक्षाकृत ऊंचा माना जाता है. वहीं बुक वैल्यू 0.97 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी फिलहाल कोई डिविडेंड नहीं दे रही है और डिविडेंड यील्ड 0% है. रिटर्न रेशियो की बात करें तो ROCE 1.42% और ROE 0.91% दर्ज किया गया है, जो सीमित मुनाफे को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: घाटे से मुनाफे में आई ये छुटकू कंपनी, रेवेन्‍यू 24% उछला, कर्ज भी ना के बराबर, 15 रुपये से सस्‍ता शेयर बना रॉकेट

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.