AI की चिंताओं के बीच IT इंडेक्स 2 फीसदी टूटा, TCS, Wipro और Infosys में सबसे अधिक गिरावट
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस ने 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ इंडेक्स में गिरावट का नेतृत्व किया और बाकी दोनों शेयरों में क्रमशः 2.81% और 2.69% गिरावट आई. जून में US टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार आ रही तेजी थोड़ी धीमी पड़ गई है.

23 जून को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स (IT Index) में 2 फीसदी की गिरावट आई. यह गिरावट तब आई, जब जेफरीज और मॉर्गन स्टेनली ने इस सेक्टर में कम डिमांड के संकेत दिए. ऐसा सेक्टर की बड़ी कंपनी एक्सेंचर पीएलसी (Accenture Plc) के कमजोर आउटलुक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी चिंताओं के कारण हुआ. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, इंफोसिस ने 2.91 फीसदी की गिरावट के साथ इंडेक्स में गिरावट का नेतृत्व किया और बाकी दोनों शेयरों में क्रमशः 2.81% और 2.69% गिरावट आई.
क्यों दबाव में हैं आईटी शेयर?
आईटी दिग्गज एक्सेंचर की 2025-26 (सितंबर-अगस्त) के लिए बिक्री की ग्रोथ गाइडेंस में कटौती और निकट अवधि के दबाव की इसकी प्रबंधन टिप्पणी भारतीय आईटी प्रमुखों पर दबाव बनी हुई है. बाजार को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के जून तिमाही के नतीजे का इंतजार है, जो 9 जुलाई को आने वाला है.
Alphabet Inc. के शेयरों में बड़ी गिरावट
सोमवार को Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि क्योंकि दो बड़े रिसर्चर कंपनी छोड़कर एक प्रतिद्वंद्वी कंपनी में चले गए. CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे कंपनी को लेकर AI से जुड़ी चिंताएं बढ़ गईं.
वहीं, घरेलू बाजार में मंगलवार को सेक्टर के इंडेक्स में Nifty IT पर सबसे बुरा असर पड़ा और इसमें लगभग 2 फीसदी की गिरावट आई. Oracle Financial Services को छोड़कर, जिसके शेयरों में 0.6% से अधिक की बढ़त हुई, इंडेक्स में शामिल बाकी सभी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई.
भारतीय आईटी सेक्टर के लिए चिंता की बात क्यों?
भारत के 315 अरब डॉलर के IT सेक्टर को इस बात की चिंता है कि AI उसके ज्यादा लोगों पर निर्भर मॉडल को बिगाड़ सकता है. साथ ही, जियो-पॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितता की वजह से मांग पर असर पड़ रहा है क्योंकि क्लाइंट्स गैर-जरूरी टेक खर्च को टाल रहे हैं.
धीमी पड़ी तेजी
जून में US टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार आ रही तेजी थोड़ी धीमी पड़ गई है, क्योंकि निवेशकों को चिंता है कि शेयरों की कीमतें जरूरत से ज्यादा बढ़ गई हैं. फिर भी, मार्च के आखिर की तुलना में Nasdaq 100 अभी भी 30% से ज्यादा ऊपर है, और बाजार के कुछ जानकारों का कहना है कि यह ठहराव शायद कुछ ही समय के लिए होगा.
इस साल अब तक भारत के IT शेयरों में लगभग 29% की गिरावट आई है, जिससे यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 में 8.3% की गिरावट देखी गई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.