आशीष कचोलिया ने Q1 में बढ़ाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 200% से ज्यादा उछला शेयर; रखें रडार पर

दिग्गज निवेशक Ashish Kacholia ने Q1 FY27 में Indo SMC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है. पिछले 6 महीनों में 200 फीसदी से अधिक रिटर्न देने वाले इस शेयर में उनकी बढ़ी हिस्सेदारी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है. कंपनी को हाल ही में 66.60 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है और Q1 FY27 में आय में 136 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Ashish Kacholia के पोर्टफोलियो में स्टॉक Image Credit: Canva/ Money9

Ashish Kacholia Portfolio: भारत के दिग्गज निवेशकों में शामिल आशीष कचोलिया ने एक बार फिर अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. खास बात यह है कि उन्होंने उस शेयर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिसने केवल 6 महीने में 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. यह कंपनी Indo SMC है, जिसने हाल ही में शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद शानदार प्रदर्शन किया है. जून तिमाही (Q1 FY27) के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.46 फीसदी से बढ़ाकर 3.03 फीसदी कर ली है. इस दौरान उन्होंने करीब 1.30 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे. ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस शेयर में अभी भी दम बाकी है?

6 महीने में 200 फीसदी से ज्यादा चढ़ा शेयर

अहमदाबाद स्थित Indo SMC इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण बनाने वाली कंपनी है. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीनों में करीब 204 फीसदी चढ़ चुका है. वहीं, साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 190 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. इतनी बड़ी रैली के बावजूद आशीष कचोलिया का इस शेयर में निवेश बढ़ाना बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 448.60 रुपये पर बंद हुआ.

आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में क्या बदलाव हुए

Trendlyne के आंकड़ों के अनुसार, आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में फिलहाल 48 कंपनियां शामिल हैं, जिनकी कुल वैल्यू करीब 2,900 करोड़ रुपये है. जून तिमाही के दौरान उन्होंने Asian Energy में नई एंट्री की. उन्होंने कंपनी के 5.74 लाख शेयर खरीदे, जिससे उनकी हिस्सेदारी 1.2 फीसदी हो गई. इसके अलावा TechEra Engineering में भी उन्होंने अपनी हिस्सेदारी 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर ली. इस कंपनी में अब उनके पास 1 करोड़ से अधिक शेयर हैं.

कई कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी

जहां एक ओर आशीष कचोलिया ने कुछ शेयरों में खरीदारी की, वहीं दूसरी ओर कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी भी घटाई. उन्होंने Tanfac Industries में हिस्सेदारी 1.7 फीसदी से घटाकर 1.6 फीसदी कर दी. Balu Forge में हिस्सेदारी 1.60 फीसदी से घटकर 1.58 फीसदी रह गई.

वहीं, Zaggle Prepaid Ocean में हिस्सेदारी 2.20 फीसदी से घटकर 2.16 फीसदी और Yasho Industries में 2.37 फीसदी से घटकर 2.08 फीसदी रह गई. इसके अलावा Fineotex Chemicals में उनकी हिस्सेदारी 2.60 फीसदी से घटकर 2.06 फीसदी रह गई. Beta Drugs में हिस्सेदारी 12.5 फीसदी से घटकर 11 फीसदी और Vasa Denticity में 2.7 फीसदी से घटकर 1.3 फीसदी रह गई.

Indo SMC के कारोबार में शानदार तेजी

Indo SMC ने हाल ही में वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं. कंपनी की आय सालाना आधार पर 136 फीसदी बढ़कर 88.12 करोड़ रुपये पहुंच गई. कंपनी का कहना है कि देश में पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिफिकेशन और कंपोजिट मैटेरियल्स की बढ़ती मांग से उसे लगातार फायदा मिल रहा है.

कंपनी के पास SMC, FRP और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स का विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है. गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में इसकी 4 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं. कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ऑटोमेशन अपनाने और नए प्रोडक्ट्स के विकास पर लगातार निवेश कर रही है.

66.60 करोड़ रुपये का मिला नया ऑर्डर

हाल ही में Indo SMC को महाराष्ट्र स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी से 66.60 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी Variable Frequency Drive (VFD) Panels की सप्लाई करेगी. यह ऑर्डर 31 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाना है. माना जा रहा है कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और आने वाली आय को और मजबूती मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: ITR भरने में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! 31 जुलाई से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना देना पड़ सकता है जुर्माना

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.