दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने बदली रणनीति, इन 5 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने FY27 की पहली तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है. Emkay Global, Rain Industries, Som Distilleries, Sharda Cropchem और Coffee Day Enterprises में उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से नीचे आ गई है.
Dolly Khanna Portfolio: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशकों की खरीद और बिक्री पर निवेशकों की हमेशा पैनी नजर रहती है. खासकर स्मॉलकैप शेयरों में अपनी सटीक निवेश रणनीति के लिए पहचान रखने वाली दिग्गज निवेशक Dolly Khanna के पोर्टफोलियो में हुए बदलाव बाजार के लिए अहम संकेत माने जाते हैं. वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही (Q1) के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों से संकेत मिलता है कि Dolly Khanna ने पांच कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है या फिर पूरी तरह बाहर निकल गई हैं.
1 फीसदी से नीचे आई हिस्सेदारी
ETMarkets की रिपोर्ट के मुताबिक, Emkay Global, Rain Industries, Som Distilleries, Sharda Cropchem और Coffee Day Enterprises ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें Dolly Khanna की हिस्सेदारी पहली तिमाही के दौरान 1 फीसदी से नीचे आ गई. भारतीय शेयर बाजार में किसी निवेशक की हिस्सेदारी 1 फीसदी से कम होने पर उसका नाम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग डेटा में दिखाई नहीं देता. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने इन शेयरों से पूरी तरह एग्जिट कर लिया है या अपनी हिस्सेदारी में बड़ी कटौती की है.
Emkay Global में घटी हिस्सेदारी
ब्रोकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Emkay Global में Dolly Khanna की हिस्सेदारी पिछली तिमाही में 1.7 फीसदी थी, जो अब घटकर 1 फीसदी से नीचे आ गई है. इस साल अब तक कंपनी का शेयर करीब 16 फीसदी कमजोर हुआ है. कमजोर प्रदर्शन के बीच हिस्सेदारी में कमी को निवेशक मुनाफावसूली या निवेश रणनीति में बदलाव के रूप में देख रहे हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 239.50 रुपये पर पहुंच गया.
Rain Industries से भी बनाई दूरी
कार्बन और सीमेंट से जुड़े प्रोडक्ट बनाने वाली Rain Industries का शेयर इस साल अब तक करीब 53 फीसदी चढ़ चुका है. इसके बावजूद Dolly Khanna की हिस्सेदारी 1.1 फीसदी से घटकर 1 फीसदी से नीचे पहुंच गई है. बाजार जानकारों का मानना है कि शेयर में मजबूत तेजी के बाद उन्होंने मुनाफावसूली का फैसला लिया हो सकता है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 225.23 रुपये पर पहुंच गया.
Som Distilleries में भी घटाई हिस्सेदारी
अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनी Som Distilleries का शेयर इस साल अब तक करीब 31 फीसदी गिरा है. कंपनी में Dolly Khanna की हिस्सेदारी पहले 1.5 फीसदी थी, जो अब 1 फीसदी से नीचे आ गई है. लगातार कमजोरी के बीच हिस्सेदारी में कमी को जोखिम कम करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 72.89 रुपये पर पहुंच गया.
Sharda Cropchem से भी कम किया निवेश
एग्रोकेमिकल्स सेक्टर की कंपनी Sharda Cropchem में भी Dolly Khanna की हिस्सेदारी 1.1 फीसदी से घटकर 1 फीसदी से नीचे आ गई है. कंपनी का शेयर पिछले एक साल में करीब 3.97 फीसदी कमजोर हुआ है. हालांकि, गिरावट सीमित रही है, लेकिन पोर्टफोलियो में बदलाव यह संकेत देता है कि उन्होंने इस निवेश में भी कटौती की है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 872.95 रुपये पर पहुंच गया.
Coffee Day Enterprises में भी दिखा बदलाव
इस सूची में Coffee Day Enterprises भी शामिल है. कंपनी में Dolly Khanna की हिस्सेदारी पहले 1.7 फीसदी थी, जो अब 1 फीसदी से कम रह गई है. वहीं, कंपनी का शेयर साल 2026 में अब तक करीब 15 फीसदी टूट चुका है. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने इस शेयर में भी अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.53 फीसदी की गिरावट के साथ 30.24 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक हफ्ते में आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक हफ्ते में आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
FII का इन 5 शेयरों पर बड़ा दांव! Coal India से Suzlon Energy तक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पास भी है ये स्टॉक?
₹1 लाख से ₹11 लाख, इस ऑटो एंसिलरी शेयर ने 5 साल में बनाया 10 गुना रिटर्न; रखें नजर
