FII का इन 5 शेयरों पर बड़ा दांव! Coal India से Suzlon Energy तक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पास भी है ये स्टॉक?
जून 2026 तिमाही में FII ने Coal India, Aditya Birla Capital, Himadri Speciality Chemical, Escorts Kubota और Suzlon Energy समेत 5 अंडरवैल्यूड शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन कंपनियों में विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार का ध्यान खींचा है.
FII Buying: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की गतिविधियों पर निवेशकों की हमेशा पैनी नजर रहती है. बड़े विदेशी निवेशकों की खरीदारी को अक्सर बाजार के भरोसे का संकेत माना जाता है. वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों से पता चलता है कि FII ने कुछ चुनिंदा अंडरवैल्यूड शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. खास बात यह है कि ये कंपनियां अपने सेक्टर की तुलना में आकर्षक वैल्यूएशन पर कारोबार कर रही हैं और मजबूत फंडामेंटल के चलते विदेशी निवेशकों की पसंद बनी हुई हैं.
Coal India में सबसे ज्यादा बढ़ी हिस्सेदारी
इस सूची में सबसे पहला नाम Coal India का है. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 तिमाही के दौरान FII की हिस्सेदारी 8.38 फीसदी से बढ़कर 10.37 फीसदी हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से कोयला गैसीफिकेशन परियोजनाओं के लिए 375 अरब रुपये की प्रोत्साहन योजना की घोषणा के बाद कंपनी को भविष्य में इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 427.40 रुपये पर पहुंच गया.
Aditya Birla Capital में भी बढ़ा भरोसा
दूसरे नंबर पर Aditya Birla Capital है. जून तिमाही में FII की हिस्सेदारी 7.01 फीसदी से बढ़कर 7.94 फीसदी हो गई. यानी विदेशी निवेशकों ने इसमें 0.93 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 393.41 रुपये पर पहुंच गया है.
Himadri Speciality Chemical में बढ़ी हिस्सेदारी
स्पेशियलिटी केमिकल्स सेक्टर की कंपनी Himadri Speciality Chemical में भी विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. जून 2026 तिमाही में FII की हिस्सेदारी 5.98 फीसदी से बढ़कर 6.80 फीसदी हो गई. कंपनी लिथियम-आयन बैटरी से जुड़े मटेरियल के कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 789.55 रुपये पर पहुंच गया है.
Escorts Kubota पर भी बढ़ा FII का भरोसा
इंजीनियरिंग कंपनी Escorts Kubota में भी विदेशी निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जून तिमाही में FII की हिस्सेदारी 5.71 फीसदी से बढ़कर 6.36 फीसदी हो गई. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,905.10 रुपये पर पहुंच गया है.
Suzlon Energy में भी बढ़ी विदेशी हिस्सेदारी
इस सूची में आखिरी नाम Suzlon Energy का है. जून 2026 तिमाही में FII की हिस्सेदारी 22.96 फीसदी से बढ़कर 23.26 फीसदी हो गई. हालांकि, बढ़ोतरी केवल 0.30 फीसदी रही, लेकिन कंपनी की भविष्य की रणनीति ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. कंपनी ने हाल ही में अपनी “Suzlon 2.0” रणनीति पेश की है. इसके तहत FY31 तक 25 फीसदी से अधिक रेवेन्यू CAGR हासिल करने, भारत के विंड एनर्जी बाजार में 40 फीसदी से अधिक मार्केट शेयर प्राप्त करने और एक्सपोर्ट कारोबार को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 52.28 रुपये पर पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: 68% तक का धमाकेदार रिटर्न! 2026 में इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल; BSE से लेकर Hitachi Energy तक शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
₹1 लाख से ₹11 लाख, इस ऑटो एंसिलरी शेयर ने 5 साल में बनाया 10 गुना रिटर्न; रखें नजर
68% तक का धमाकेदार रिटर्न! 2026 में इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल; BSE से लेकर Hitachi Energy तक शामिल
Bond SIP में निवेश का बना रहे हैं प्लान, जानें यह Equity SIP से कितना अलग और कैसे करता है काम
