68% तक का धमाकेदार रिटर्न! 2026 में इन 10 शेयरों ने मचाया धमाल; BSE से लेकर Hitachi Energy तक शामिल
साल 2026 में मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Hitachi Energy India ने 68% से ज्यादा की बढ़त के साथ बाजी मारी, जबकि Solar Industries India, Bharat Forge, BSE, Thermax और अन्य कंपनियां भी टॉप परफॉर्मेंस में शामिल रहीं हैं.
Top Midcap Stocks 2026: साल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन इसके बावजूद कई Midcap कंपनियों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर चौंका दिया. बाजार में चुनिंदा सेक्टरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिसका फायदा कई Midcap शेयरों को मिला. आइए आपको उन कंपनियों के बारे में बताते हैं, जो साल 2026 में अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले Midcap शेयरों में शामिल हैं.
Hitachi Energy India सबसे आगे
इस सूची में सबसे ऊपर Hitachi Energy India का नाम है. कंपनी के शेयर ने साल 2026 में अब तक 68.54 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर 61 फीसदी चढ़ा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.10 फीसदी की गिरावट के साथ 31,070 रुपये पर पहुंच गया.
Solar Industries India ने भी किया दमदार प्रदर्शन
दूसरे स्थान पर Solar Industries India रही. कंपनी का शेयर साल 2026 में अब तक 52.22 फीसदी चढ़ा है. पिछले एक साल में इसमें 27.67 फीसदी की तेजी आई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 18,494 रुपये पर पहुंच गया.
Sona BLW Precision Forgings और Thermax में भी शानदार तेजी
ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कंपनी Sona BLW Precision Forgings का शेयर इस साल अब तक 51.49 फीसदी बढ़ा है. पिछले एक साल में इसमें 53 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 717.95 रुपये पर पहुंच गया.
इसी तरह Thermax के शेयर ने भी निवेशकों को निराश नहीं किया. कंपनी के शेयर में इस साल अब तक 48.10 फीसदी और पिछले एक साल में 21.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 4,514 रुपये पर बंद हुआ.
Lloyds Metals और Bharat Forge ने भी दिखाया दम
Lloyds Metals and Energy का शेयर इस साल अब तक 42.90 फीसदी चढ़ा है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें 28.47 फीसदी का शानदार रिटर्न देखने को मिला है. इंजीनियरिंग और ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी Bharat Forge का शेयर भी इस साल अब तक 47.16 फीसदी मजबूत हुआ है. पिछले एक साल में इसने 78.99 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Oracle Financial Services, Gland Pharma और BSE भी सूची में
Oracle Financial Services के शेयर में साल 2026 में अब तक 38.02 फीसदी की तेजी आई है. पिछले एक साल में इसमें 23.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. फार्मा सेक्टर की कंपनी Gland Pharma का शेयर भी इस साल अब तक 39.23 फीसदी चढ़ा है. पिछले एक साल में इसमें 18.32 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं, BSE के शेयर ने Year-to-Date आधार पर 35.08 फीसदी और पिछले एक साल में 44.66 फीसदी की बढ़त दर्ज की है.
CG Power ने भी दिलाया अच्छा रिटर्न
इस सूची में शामिल CG Power and Industrial Solutions का शेयर भी मजबूत प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल है. कंपनी के शेयर ने साल 2026 में अब तक 38.42 फीसदी की तेजी दिखाई है. वहीं, पिछले एक साल में इसमें 33.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें: अंडरवाटर डिफेंस पर बढ़ रहा है फोकस, इन 6 डिफेंस स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Bond SIP में निवेश का बना रहे हैं प्लान, जानें यह Equity SIP से कितना अलग और कैसे करता है काम
अंडरवाटर डिफेंस पर बढ़ रहा है फोकस, इन 6 डिफेंस स्टॉक्स को मिल सकता है फायदा; रखें नजर
इन 2 रियल एस्टेट शेयरों में मुकुल अग्रवाल ने बढ़ाई हिस्सेदारी, तेजी से घट रहा है कंपनियों का कर्ज; रखें नजर
