सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक हफ्ते में आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट

अगर आप सोमवार के लिए बेहतर शेयरों की तलाश कर रहे हैं, तो Choice Equity Broking ने Astra Microwave Products Ltd, HCL TECH और LAURUS LABS पर Buy की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन तीनों शेयरों का टेक्निकल सेटअप मजबूत बना हुआ है और इनमें तेजी की संभावना है.

इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव. Image Credit: Getty image

Stock Picks: शेयर बाजार में रोजाना आने वाले उतार-चढ़ाव के बीच कई निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, जहां कम समय में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना हो. ऐसे में टेक्निकल चार्ट और मार्केट ट्रेंड पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए ब्रोकरेज हाउस Choice Equity Broking ने तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के वीपी- टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता के मुताबिक Astra Microwave Products Ltd, HCL TECH और LAURUS LABS के चार्ट फिलहाल मजबूत तेजी का संकेत दे रहे हैं. इन तीनों शेयरों में मजबूत टेक्निकल सेटअप, बढ़ती खरीदारी और सकारात्मक मोमेंटम देखने को मिल रहा है.

Astra Microwave Products Ltd में दिख रही मजबूत तेजी

ब्रोकरेज के मुताबिक Astra Microwave Products Ltd का डेली चार्ट लगातार मजबूत बुलिश ट्रेंड दिखा रहा है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. इसके अलावा, यह अपने लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे पता चलता है कि इसमें लगातार खरीदारी बनी हुई है. हालिया तेजी के बाद शेयर ने कुछ समय तक कंसोलिडेशन किया और शुक्रवार के कारोबारी सत्र में एक बार फिर तेजी के साथ आगे बढ़ा.

इससे संकेत मिलता है कि लंबी अवधि का अपट्रेंड अभी भी कायम है. ब्रोकरेज ने यह भी बताया कि OBV इंडिकेटर नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो शेयर में लगातार हो रही अक्युमुलेशन की ओर इशारा करता है. ऐसे में निवेशक 1,813 रुपये के आसपास खरीदारी कर सकते हैं. इसके लिए 1,740 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,950 रुपये का टारगेट दिया गया है.

HCL TECH में बुलिश ब्रेकआउट के संकेत

HCL TECH ने भी डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश ब्रेकआउट दिया है. शेयर 1,257 रुपये के अहम रेजिस्टेंस स्तर के ऊपर बंद हुआ है, जिसे बाजार में नई खरीदारी का संकेत माना जा रहा है. ब्रोकरेज के अनुसार, शेयर का RSI फिलहाल 67.01 पर है. यह मजबूत मोमेंटम दिखाता है, जबकि अभी भी ओवरबॉट जोन से नीचे है. यानी शेयर में आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक HCL TECH 1,257 रुपये के ऊपर बना रहता है, तब तक इसका बुलिश स्ट्रक्चर बरकरार रह सकता है. ऐसे में गिरावट आने पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है. ब्रोकरेज ने 1,271 रुपये के आसपास खरीदारी, 1,230 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,350 रुपये का टारगेट दिया है.

LAURUS LABS में बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न

तीसरे शेयर LAURUS LABS में भी मजबूत तेजी के संकेत मिल रहे हैं. डेली चार्ट पर यह शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना रहा है, जो मजबूत अपट्रेंड को दिखाता है. शेयर अपने 100-डे और 200-डे मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है, जिससे इसकी लॉन्ग-टर्म मजबूती का संकेत मिलता है. इसके अलावा, हालिया तेजी के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी मजबूत बना हुआ है, जो निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाता है.

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में इस शेयर ने बुलिश एंगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जिसे टेक्निकल एनालिसिस में तेजी का मजबूत संकेत माना जाता है. इससे आने वाले समय में शेयर में और तेजी की संभावना बढ़ गई है. ब्रोकरेज ने 1,601 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,550 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,700 रुपये का टारगेट तय किया गया है.

यह भी पढ़ें: 72% पहुंचा इस IPO का GMP, ₹86800 के लिस्टिंग गेन का मिल रहा संकेत; 28 जुलाई से मिलेगा दांव लगाने का मौका

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.