72% पहुंचा इस IPO का GMP, ₹86800 के लिस्टिंग गेन का मिल रहा संकेत; 28 जुलाई से मिलेगा दांव लगाने का मौका
Poojaa Precision IPO 28 जुलाई 2026 से निवेशकों के लिए खुलेगा. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 285 से 301 रुपये प्रति शेयर तय किया है. ग्रे मार्केट में इसका जीएमपी 217 रुपये पर पहुंच गया है, जिससे करीब 72 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है.
Poojaa Precision IPO: प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अगले सप्ताह एक और IPO खुलने जा रहा है. Poojaa Precision IPO निवेशकों के लिए 28 जुलाई 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जबकि इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जुलाई 2026 होगी. यह एक बुक बिल्ट इश्यू है. खास बात यह है कि इस IPO में केवल फ्रेश इश्यू शामिल है और कंपनी इस रकम का इस्तेमाल नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने तथा वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी. कंपनी ने IPO के लिए 285 रुपये से 301 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है.
कितना बड़ा है IPO
Poojaa Precision IPO का कुल इश्यू साइज 159.83 करोड़ रुपये है. इसमें पूरा इश्यू फ्रेश इश्यू के रूप में लाया जा रहा है. कंपनी ने प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये तय किया है. IPO में QIB के लिए 50 फीसदी, रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 फीसदी और HNI/NII के लिए 15 फीसदी हिस्सा आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा, 27 जुलाई 2026 को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया पूरी होगी.
रिटेल निवेशकों को कितना करना होगा निवेश
Poojaa Precision IPO का मिनिमम मार्केट लॉट 800 शेयरों का रखा गया है. अधिकतम प्राइस बैंड 301 रुपये के हिसाब से रिटेल इन्वेस्टर्स को कम से कम 2,40,800 रुपये का निवेश करना होगा. वहीं, स्मॉल HNI निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन 1,200 शेयर यानी 3,61,200 रुपये का होगा. जबकि बिग HNI निवेशकों को कम से कम 3,600 शेयर यानी 10,83,600 रुपये के लिए आवेदन करना होगा.
कंपनी जुटाई गई रकम का क्या करेगी
IPO से जुटाई गई राशि का सबसे बड़ा हिस्सा कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर खर्च करेगी.
- 106.34 करोड़ रुपये नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने में खर्च किए जाएंगे.
- 30 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे.
- शेष राशि का उपयोग अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में लगातार सुधार
पूजा प्रिसीजन के वित्तीय आंकड़े पिछले तीन वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 295.20 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 222.80 करोड़ रुपये था. वहीं, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 174.59 करोड़ रुपये रहा था.
कंपनी का मुनाफा भी लगातार बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का PAT 30.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 23.93 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 16.10 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, कंपनी की कुल एसेट्स बढ़कर 231.38 करोड़ रुपये हो गईं, जो एक साल पहले 135.92 करोड़ रुपये थीं.
कैसा है GMP का हाल
Poojaa Precision IPO के जीएमपी की बात करें तो इसमें जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, शनिवार को इसका जीएमपी 217 रुपये पर पहुंच गया है. जीएमपी के अनुसार, यह IPO अपने अधिकतम प्राइस बैंड 301 रुपये के मुकाबले 518 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. ऐसे में निवेशकों को करीब 72.09 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलने की उम्मीद है. जीएमपी के अनुमान के मुताबिक, निवेशकों को उनके कुल निवेश पर लगभग 86,800 रुपये का लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: FII का इन 5 शेयरों पर बड़ा दांव! Coal India से Suzlon Energy तक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पास भी है ये स्टॉक?
डिस्क्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
Latest Stories
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1800 करोड़ का IPO, नहीं है OFS का हिस्सा; जानें- कब ओपन होगा इश्यू
गोल्ड लोन पर फोकस करने वाली IFL Finance लाएगी IPO, Sebi के पास जमा किए DRHP; जानें कंपनी का पूरा प्लान
कल खुलेंगे 3 बड़े IPO, GMP में Indo-MIM सबसे आगे; जानें Lohia Corp और Xtranet Technologies का हाल
