पुलिस हेल्पलाइन के लिए लॉन्च किया BluVaani AI, इस टेक्नोलॉजी कंपनी के शेयर में दिखी तेजी!
Blue Cloud Softech Solutions लिमिटेड ने BluVaani के कमर्शियल लॉन्च की घोषणा की है. यह भारत में बना एक सॉवरेन AI कॉल डिस्पैचर है जिसे पुलिस हेल्पलाइन और नागरिक सेवाओं के लिए डिजाइन किया गया है.

Blue Cloud Softech Solutions Share: ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने पुलिस हेल्पलाइन के लिए AI पावर्ड कॉल डिस्पैचर BluVaani को लॉन्च किया है. यह प्लेटफॉर्म कॉल का जवाब दे सकता है, शिकायतें रिकॉर्ड कर सकता है और अर्जेंट केस की पहचान कर सकता है. छह दिन की टेस्टिंग के दौरान इस एआई सिस्टम ने 8500 से ज्यादा कॉल हैंडल की हैं.
पुलिस हेल्पलाइन ऑपरेशंस के लिए आया BluVaani
कंपनी की 20 नवंबर की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, BluVaani भारत में बना सॉवरेन एज AI प्लेटफॉर्म है जिसे पुलिस डिपार्टमेंट को ज्यादा आने वाली कॉल को मैनेज करने में मदद करने के लिए डेवलप किया गया है. यह सिस्टम कॉल का तुरंत जवाब देने, कॉल करने वालों से जानकारी इकट्ठा करने और पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने से पहले शिकायतों को ऑर्गनाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है.
एक स्टेट पुलिस साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर छह दिन के टेस्टिंग के दौरान BluVaani ने 8500 से ज्यादा कॉल्स को हैंडल किया जिससे डिपार्टमेंट को आने वाली शिकायतों को मैनेज करने और ह्यूमन ऑपरेटर्स पर बोझ कम करने में मदद मिली. कंपनी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म अर्जेंट केस की पहचान कर सकता है, आम बातचीत में शिकायतों को समझ सकता है और अधिकारियों के लिए स्ट्रक्चर्ड रिकॉर्ड तैयार कर सकता है.
BluVaani बार-बार कॉल करने वालों को पहचान सकता है, ड्राफ्ट केस रिकॉर्ड बना सकता है, सही डिपार्टमेंट को केस दे सकता है और फॉलो-अप जानकारी रख सकता है. यह प्लेटफॉर्म डिपार्टमेंट के अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है, जिससे सेंसिटिव जानकारी बाहरी क्लाउड सर्वर पर ट्रांसफर होने के बजाय उसके सिस्टम में ही रहती है. ब्लू क्लाउड ने कहा कि टेक्नोलॉजी कमर्शियल डिप्लॉयमेंट के लिए तैयार है, हालांकि कंपनी ने लॉन्च से किसी भी कंफर्म कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू या रेवेन्यू कंट्रीब्यूशन का खुलासा नहीं किया है. कंपनी ने यह भी साफ किया कि प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए किसी और सरकारी या रेगुलेटरी अप्रूवल की जरूरत नहीं है.
Blue Cloud Softech Solutions Share प्राइस
ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस का शेयर खबर लिखे जाने तक दोपहर 12:47 पर 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 15.91 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. ये स्टॉक आज सुबह 15.83 रुपए पर खुला और 16.38 रुपए का हाई टच किया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- Pine Labs या फिर Paytm, कौन सा शेयर लगाएगा ऊंची छलांग?