कम कर्ज और मजबूत बैलेंस शीट वाले 3 शेयर, क्या आपके पोर्टफोलियो में हैं ये स्टॉक्स; रखें नजर

शेयर मार्केट में मजबूत बैलेंस शीट और कम कर्ज वाली कंपनियां निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. GIC Re, ONGC और Tata Chemicals ऐसे तीन शेयर हैं जिनका Debt to Equity Ratio 0.5 से कम है और ये अपनी बुक वैल्यू से नीचे कारोबार कर रहे हैं. GIC Re का D/E शून्य, ONGC का 0.47 और Tata Chemicals का 0.38 है.

GIC Re, ONGC और Tata Chemicals अपनी बुक वैल्यू से नीचे कारोबार कर रहे हैं. Image Credit: money9live

Book Value Stocks: शेयर मार्केट में निवेशक को अक्सर ऐसी कंपनियों की तलाश करते हैं जिनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो और कर्ज का बोझ कम हो. ऐसे शेयरों में रिस्क थोड़ा कम माना जाता है. खासकर जब कोई शेयर अपनी बुक वैल्यू से नीचे कारोबार कर रहा हो, तो वह निवेशकों का ध्यान आकर्षित करता है. इस समय GIC Re, ONGC और Tata Chemicals जैसे तीन शेयर ऐसे हैं, जिनका Debt to Equity Ratio 0.5 से कम है और वे अपनी बुक वैल्यू से नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

बुक वैल्यू और कम कर्ज क्यों है महत्वपूर्ण

बुक वैल्यू किसी कंपनी की टोटल एसेट में से लायबिलिटी घटाने के बाद बची रियल नेटवर्थ को दिखाता है. यदि कोई शेयर अपनी बुक वैल्यू से नीचे कारोबार कर रहा है तो उसे वैल्यूएशन के नजरिए से आकर्षक माना जा सकता है. वहीं Debt to Equity Ratio यह बताता है कि कंपनी अपने कारोबार के लिए कितना कर्ज इस्तेमाल कर रही है. कम D/E Ratio मजबूत बैलेंस शीट का संकेत माना जाता है.

GIC Re

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी GIC Re देश की सबसे बड़ी रीइंश्योरेंस कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 65106 करोड़ रुपये है. इसका शेयर लगभग 371 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि इसकी बुक वैल्यू 402 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का Debt to Equity Ratio शून्य है, यानी यह लगभग कर्ज मुक्त कंपनी है. कंपनी के शेयर 22 जून को 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 369 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 84 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ONGC

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन यानी ONGC भारत की सबसे बड़ी ऑयल और गैस कंपनी है. कंपनी का मार्केट कैप लगभग 311173 करोड़ रुपये है. इसका शेयर करीब 247 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि बुक वैल्यू 296 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.47 है, जो 0.5 से कम है. कंपनी के शेयर 22 जून को 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 245 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. कंपनी ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों को 100 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- IPO प्राइस के करीब पहुंचे Delhivery के शेयर, ब्रोकरेज फर्म के एक संकेत के बाद जोरदार उछला स्टॉक; जानें- रेटिंग

Tata Chemicals

टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयर में सबसे अधिक डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 18651 करोड़ रुपये है. इसका शेयर लगभग 732 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि बुक वैल्यू 832 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का Debt to Equity Ratio 0.38 है. कंपनी के शेयर 22 जून को 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 726 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.