5 दिन में 7% तक टूटे डाउनस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयर, BPCL-HPCL-OIL से निवेशक बना रहे दूरी; जानें वजह

पिछले कुछ दिनों में डाउनस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है. Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL), Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) और Oil India Limited (OIL) के शेयर पांच ट्रेडिंग सेशनों में करीब 7% तक टूट गए हैं. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मार्जिन पर दबाव की आशंका के कारण निवेशक इन कंपनियों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं.

BPCL-HPCL-OIL Share Price Image Credit: Canva/ Money9

BPCL-HPCL-OIL Share Price: भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में तेल और गैस सेक्टर की अहम भूमिका है. यह सेक्टर उद्योगों, परिवहन और देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. इसी सेक्टर की बड़ी कंपनी Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) के शेयर में हाल ही में गिरावट देखने को मिली है. पिछले पांच ट्रेडिंग सेशनों में कंपनी का शेयर करीब 4% गिर गया है. यह गिरावट कंपनी की किसी आंतरिक समस्या के कारण नहीं बल्कि बाहरी आर्थिक परिस्थितियों की वजह से हुई है.

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव

हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. जब कच्चा तेल महंगा होता है, तो Downstream तेल कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसी कंपनियां तुरंत पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ा पातीं, जिससे उनके मार्जिन कम हो जाते हैं. यही कारण है कि निवेशकों ने तेल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की और इसका असर BPCL के शेयर पर भी दिखा. BPCL के अलावा Hindustan Petroleum Corporation और Indian Oil Corporation के शेयर भी बीते 5 कारोबारी दिवस में 7% से अधिक तक टूटे हैं. ये दोनों भी डाउन स्ट्रीम कंपनी है. इसलिए इनके शेयरों में बिकवाली की वजह भी वही है जो बीपीसीएल के हैं.

विस्तार की योजना

बीपीसीएल भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी रिफाइनिंग क्षमता बढ़ाने, पेट्रोकेमिकल कारोबार को मजबूत करने और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में निवेश कर रही है. कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, एलएनजी ट्रेडिंग, ईवी चार्जिंग और बायोफ्यूल जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है ताकि ऊर्जा ट्रांजिशन के दौर में खुद को मजबूत बना सके.

ग्रोथ की उम्मीद

बीपीसीएल कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. बीना में बन रहा एथिलीन क्रैकर कॉम्प्लेक्स 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है. वहीं कोच्चि में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट 2027 तक शुरू हो सकता है. इसके अलावा कंपनी पेट्रोकेमिकल क्षमता को 0.8 MMTPA से बढ़ाकर FY29 तक 3.2 MMTPA करने की योजना बना रही है.

कैसा है शेयर का हाल?

शेयर प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल में बीपीसीएल के शेयर करीब 33% चढ़े हैं. स्टॉक ने 5 फरवरी 2026 को 391.65 रुपये का 52-सप्ताह का उच्च स्तर बनाया था, जबकि 5 मार्च 2025 को 249.60 रुपये का निचला स्तर छुआ था. शेयर का CMP 352.75 रुपये है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

कंडोम बनाने वाली कंपनी का कमाल: 3727% रिटर्न, जीरो कर्ज; अब कंपनी देने जा रही है 4 फ्री शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

कोहिनूर से कम नहीं ये टेक स्‍टॉक, AI मिशन ने फूंकी जान, ₹947 से पहुंचा ₹3200 के पार; रक्षा मंत्रालय, ISRO जैसे दिग्‍गज हैं क्‍लाइंट्स

वेस्ट एशिया तनाव से निवेशक डरे, पांच दिनों में ₹19 लाख करोड़ का हुआ नुकसान, सेंसेक्स-निफ्टी बेहाल!

अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुशखबरी: बोनस शेयर से लेकर डिविडेंड तक कई कॉरपोरेट एक्शन, जानें रिकॉर्ड डेट

कॉपर में तेजी से चमका यह PSU शेयर, लेकिन क्या यह वैल्यूएशन ट्रैप या बनेगा अगला मल्टीबैगर? क्या कहते हैं आंकड़े?

IPO से पहले NSE के अनलिस्‍टेड शेयर में खेल! करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED का एक्शन, मुंबई-चेन्नई में 8 जगह की छापेमारी