49% तक बढ़ सकते हैं ये 5 शेयर्स, Britannia, HAL और कल्याण ज्वेलर्स में कमाई का मौका!

Shares To Buy: शेयर बाजार में कौन-कौन से शेयर्स में बढ़त की उम्मीद है, इस बात को जानें बिना पैसा लगाना ठीक नहीं है. हाल ही में कुछ दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज ने कुछ Stocks पर Buy रेटिंग दी है. इन शेयर्स में 10 फीसदी से 49 फीसदी तक की बढ़त की उम्मीद है यानी कमाई का बढ़िया मौका है.

शेयर बाजार Image Credit: canva

शेयर बाजार में वैसे तो हजारों Stocks हैं लेकिन हर शेयर की चाल समझना और हर शेयर को ट्रैक कर पाना मुश्किल होता है. हाल ही में कुछ टॉप रिसर्च ब्रोकरेज हाउस जैसे कि Jefferies,Nuvama, Goldman Sachs और Motilal Oswal ने ब्रिटानिया, कल्याण ज्वेलर्स, Samvardhana Motherson, ONGC और Hindustan Aeronautics जैसे कुछ शेयर्स पर बाय रेटिंग देने के साथ टारगेट प्राइस भी बताए हैं.

आप भी अगर इनमें से किसी भी स्टॉक में खरीदारी करने वाले हैं तो पहले जान लीजिए कि टॉप ब्रोकरेज हाउस का इन शेयर्स पर क्या कहना है?

Samvardhana Motherson Share Target Price

Nomura ने इस शेयर पर बाय रेटिंग बनाए रखी है. ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर प्राइस टारगेट को 155 रुपए से बढ़ाकर 171 कर दिया है, इसका मतलब ये है कि शेयर में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो सकती है. प्राइस टारगेट में यह बढ़ोतरी नॉन-ऑटो सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी और एक्विजिशन ऑप्शनैलिटी में मदद के लिए हाई फ्री कैश फ्लो (FCF) की वजह से हुई है.

Kalyan Jewellers Share Target Price

जेफरीज ने कल्याण ज्वेलर्स पर बाय रेटिंग दी है, इस शेयर का टारगेट प्राइस 598 रुपए तय किया गया है, इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस से लगभग 39 फीसदी की बढ़त आने की उम्मीद है. ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को ऑर्गनाइज्ड ज्वेलरी रिटेल की ओर लगातार बदलाव से फायदा हो सकता है. कल्याण ज्वेलर्स की पहले से ही दुनिया भर में 500 से ज्यादा शोरूम में मौजूदगी है. जेफरीज का मानना ​​है कि लोकल मार्केट की समझ और ऑर्गनाइज्ड रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर का कॉम्बिनेशन इसे मार्केट का बड़ा हिस्सा हासिल करने में मदद कर सकता है.

Britannia Share Target Price

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, Nuvama ने ब्रिटानिया को Buy रेटिंग दी है, इस शेयर का टारगेट प्राइस 7240 रुपए तय किया गया है. इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस से 49 फीसदी बढ़त की संभावना है. इस तिमाही में ब्रिटानिया का रेवेन्यू लगभग 5000 करोड़ रहा.

ONGC Share Target Price

मोतीलाल ओसवाल ने ONGC पर Buy रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 290 रुपए दिया है. इसका मतलब है कि अभी के मार्केट प्राइस से इस शेयर में लगभग 21 फीसदी की बढ़त की संभावना है. Q1FY27 की कमाई में, ONGC का स्टैंडअलोन रेवेन्यू लगभग 46,500 करोड़ था.

Hindustan Aeronautics Share Target Price

Goldman Sachs ने इस शेयर पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 5870 रुपए रखा है. इसका मतलब है कि शेयर में 27 फीसदी की बढ़त होने की उम्मीद है. ब्रोकरेज ने कहा कि इस शेयर पर नजरिया इसलिए बदला क्योंकि लगभग दो साल से स्टॉक पर जो एग्ज़िक्यूशन रिस्क था, वह कम होने लगा जबकि कई डिफेंस प्लेटफ़ॉर्म में उभर रहे मौकों के मुकाबले कमाई की उम्मीदें कंज़र्वेटिव बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: मनी9 लाइव किसी भी स्टॉक, म्यूचुअल फंड या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव: भारत ने बदला गैस सप्लाई का रूट, अब इस देश से आएगी 67% LP