3227% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला शेयर फिर दौड़ा! दमदार Q1 नतीजों के बाद 8% तक उछला
Lloyds Engineering Works के शेयर में शुक्रवार को करीब 8 % से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. कंपनी ने जून तिमाही में 142% की रेवेन्यू ग्रोथ और 127% की मुनाफा बढ़ोत्तरी दर्ज की है. कंपनी के पास 30 जून 2026 तक 2817 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जिससे फ्यूचर की इनकम को लेकर मजबूत उम्मीदें बनी हुई हैं.
Highlights
- Lloyds Engineering Works Ltd. के शेयर शुक्रवार को करीब 8 फीसदी से ज्यादा उछल गए.
- कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY27) के शानदार नतीजे पेश किए हैं.
- कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 97.4 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया है.
Lloyds Engineering Works Ltd. के शेयर शुक्रवार को करीब 8 फीसदी से ज्यादा उछल गए. कंपनी ने जून तिमाही (Q1 FY27) के शानदार नतीजे पेश किए हैं. मजबूत रेवेन्यू और मुनाफे में बढ़ोतरी के साथ-साथ कंपनी का 2817.42 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक भी निवेशकों के भरोसे को मजबूत कर रहा है. करीब 14049 करोड़ के मार्केट कैप वाली कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 97.4 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया.
कंपनी का शेयर 7 अगस्त को दोपहर 2:17 बजे तक 96.1 रुपये पर 8.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. कंपनी का P/E अनुपात 62.8, बुक वैल्यू 12 रुपये, डिविडेंड यील्ड 0.27 फीसदी, ROCE 16.1 फीसदी, ROE 15.1 फीसदी है.
जून तिमाही में कैसी रही कंपनी की कमाई?
कंपनी की ऑपरेशंस से इनकम सालाना आधार पर 142 फीसदी बढ़कर 527 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 217 करोड़ रुपये थी. वहीं, तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू 495 करोड़ रुपये से बढ़कर 527 करोड़ रुपये हो गया है.
कंपनी का नेट प्रॉफिट भी सालाना आधार पर 127 फीसदी से बढ़कर 68 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले यह 30 करोड़ रुपये था. पिछली तिमाही के 46 करोड़ रुपये के मुकाबले भी मुनाफे में करीब 48 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
दिया 3227 फीसदी तक का रिटर्न
कंपनी के शेयर ने पिछले एक सप्ताह में 9.39% का रिटर्न दिया है. वहीं, एक महीने में 13%, तीन महीने में 65% और एक साल में 41% का रिटर्न दिया है. लॉन्ग टर्म में यह शेयर अपने निवेशकों को 3227% का शानदार रिटर्न दे चुका है.
ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी मजबूत
जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 124.36 फीसदी बढ़कर 79.2 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि, EBITDA Margin पिछले साल के 15.63 फीसदी से घटकर 14.66 फीसदी रह गया. कंपनी के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और ऑपरेटिंग खर्च बढ़ने से मार्जिन पर दबाव आया है.
देशभर में मजबूत मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क
कंपनी के पास भारत में करीब 3 लाख वर्गमीटर की संयुक्त मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है. इसके प्लांट नागपुर, भिलाई, मुर्बाड, अहमदाबाद और SISCOL में स्थित हैं. कंपनी अहमदाबाद प्लांट की क्षमता 10,000 वर्गमीटर से बढ़ाकर 60,000 वर्गमीटर कर रही है।
बड़े ग्राहकों के साथ काम
Lloyds Engineering Works के ग्राहकों में Indian Oil, GAIL, SAIL, Mazagon Dock, DLF, Adani Power, Tata Steel, L&T, Reliance Industries, BPCL, HPCL, Tata Projects, Welspun, NCC और Jindal Steel & Power जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी स्टील, माइनिंग, ऑयल एंड गैस, रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, पावर, न्यूक्लियर, डिफेंस, मरीन, पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों के लिए भारी इंजीनियरिंग उपकरण और औद्योगिक मशीनरी तैयार करती है.
इसे भी पढ़ें- EMI नहीं चुकाने पर फोन हो जाएगा लॉक, RBI ने जारी किया नियम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell : बाजार गिरकर बंद, सेंसेक्स 455 अंक फिसला, निफ्टी 24600 के नीचे, ऑटो-IT शेयरों में बंपर रैली
नया क्लोजिंग सिस्टम पड़ा भारी? 5% तक घट सकती है ब्रोकरेज की कमाई, NSE की भी बढ़ी टेंशन
650% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक फिर दौड़ा! Q1 रिजल्ट के बाद शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट
