BSE vs MCX: किस एक्सचेंज शेयर पर दांव लगा रहे ब्रोकरेज? जानिए किसमें ज्यादा दम, कौन कराएगा मोटी कमाई
Motilal Oswal Financial Services ने FY27 और FY28 के लिए BSE की कमाई के अनुमान बढ़ाए हैं, लेकिन स्टॉक पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने 4,400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. वहीं, MCX पर एलारा कैपिटल ने स्टॉक को BUY से घटाकर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 3,409 रुपये रखा है.

BSE vs MCX : बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश के दो बड़े एक्सचेंज स्टॉक BSE और MCX निवेशकों के रडार पर बने हुए हैं. दोनों कंपनियों ने Q4FY26 में मजबूत नतीजे पेश किए हैं और पिछले एक साल में शानदार रिटर्न भी दिए हैं. हालांकि, ब्रोकरेज हाउस दोनों शेयरों को लेकर अलग-अलग राय रखते हैं. कुछ एक्सपर्ट MCX को लंबी रेस का खिलाड़ी मान रहे हैं, जबकि BSE में भी ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं.
MCX पर बुलिश दिखे ब्रोकरेज
Elara Capital ने MCX के Q4FY26 प्रदर्शन को मजबूत बताया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी को फ्यूचर्स और ऑप्शंस दोनों सेगमेंट में एवरेज डेली टर्नओवर यानी ADTO में जबरदस्त ग्रोथ मिली है. Q4FY26 में फ्यूचर्स ADTO सालाना आधार पर करीब 230 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 7 प्रतिशत बढ़ा. वहीं ऑप्शंस ADTO में करीब 160 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज हुई. इसके चलते कंपनी की आय में तिमाही आधार पर करीब 32 प्रतिशत की तेजी आई.- ब्रोकरेज का मानना है कि MCX कमोडिटी ट्रेडिंग स्पेस में 98 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ मजबूत स्थिति में है. कंपनी लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च और टेक्नोलॉजी निवेश के जरिए बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. हालांकि, शेयर में पिछले एक साल में 162 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ चुकी है.
- ऐसे में एलारा कैपिटल ने स्टॉक को BUY से घटाकर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 3,409 रुपये रखा है.
MCX शेयर का प्रदर्शन
MCX का शेयर गुरुवार को 3,322.8 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक साल में शेयर ने 162 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 39 प्रतिशत की तेजी आई है.
BSE ने भी दिखाया दमदार प्रदर्शन
Motilal Oswal Financial Services के मुताबिक BSE ने Q4FY26 में मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन किया है. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू करीब 85 प्रतिशत बढ़कर 1,560 करोड़ रुपये पहुंच गया. ट्रांजैक्शन चार्ज से होने वाली आय में 114 प्रतिशत की जोरदार बढ़त देखने को मिली. EBITDA 1060 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा बढ़ा है. EBITDA मार्जिन बढ़कर 67.9 प्रतिशत पर पहुंच गया. कंपनी का PAT यानी नेट प्रॉफिट 61 प्रतिशत बढ़कर करीब 800 करोड़ रुपये रहा. पूरे FY26 में BSE का PAT 2,475 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 87 प्रतिशत ज्यादा है.
BSE का फोकस मार्केट शेयर बढ़ाने पर
BSE अब कैश मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को मौजूदा 7-8 प्रतिशत से बढ़ाकर डबल डिजिट में ले जाना चाहती है. इसके अलावा डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडर्स की संख्या बढ़ाने पर भी कंपनी का फोकस है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPI की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे आने वाले समय में ट्रेडिंग वॉल्यूम को सपोर्ट मिल सकता है.
ब्रोकरेज की राय क्या है?
Motilal Oswal Financial Services ने FY27 और FY28 के लिए BSE की कमाई के अनुमान बढ़ाए हैं, लेकिन स्टॉक पर Neutral रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने 4,400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
BSE शेयर का प्रदर्शन
BSE का शेयर 21 मई को 4,186.9 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक साल में शेयर करीब 70 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि तीन महीनों में इसमें 53 प्रतिशत की तेजी आई है.
इसे भी पढ़ें- Q4 में Mutual Funds ने बढ़ाया इन शेयरों में दांव, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.