RIL पर Elara Capital बुलिश; O2C बिजनेस का दबाव, लेकिन ब्रोकरेज ने दिया Buy रेटिंग, जानें टारगेट प्राइस
कंपनी के शेयर 27 अप्रैल को 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 1,336.6 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.08 प्रतिशत गिरा है, तीन महीने में 3.57 प्रतिशत की गिरावट रही है, जबकि एक साल में करीब 2.78 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई है.
RIL Share Price Target : Reliance Industries पर Elara Capital की ताजा रिपोर्ट में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है. पिछले 6 महीनों में कंपनी का शेयर करीब 8 प्रतिशत गिरा है, जो Nifty के बराबर ही है. गिरावट की वजह O2C बिजनेस में मार्जिन दबाव, सप्लाई डिसरप्शन, कच्चे तेल के ऊंचे प्रीमियम और विंडफॉल टैक्स की वापसी को माना जा रहा है. ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस घटाकर 1,619 रुपये कर दिया है. लेकिन रेटिंग को Accumulate से बढ़ाकर Buy कर दिया है. मौजूदा कीमत के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत अपसाइड की संभावना जताई गई है.
Q4 में EBITDA फ्लैट, मुनाफा घटा
मार्च तिमाही (Q4) में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर लगभग फ्लैट रहा और 441 अरब रुपये पर आया, जो ब्रोकरेज और कंसेंसस अनुमान (करीब 480-496 अरब रुपये) से कम रहा. वहीं नेट प्रॉफिट (PAT) 13 प्रतिशत घटकर 170 अरब रुपये रह गया, जो अनुमान से नीचे रहा.
किन सेगमेंट्स ने दिया सपोर्ट
डिजिटल और रिटेल बिजनेस ने कंपनी के प्रदर्शन को कुछ हद तक संभाला. डिजिटल सर्विसेज का EBITDA 16 प्रतिशत बढ़कर 200 अरब रुपये रहा, जबकि रिटेल EBITDA 3 प्रतिशत बढ़कर 67 अरब रुपये पहुंचा, हालांकि यह भी अनुमान से थोड़ा कम रहा.
O2C और Oil & Gas बना कमजोरी का कारण
दूसरी ओर O2C सेगमेंट का EBITDA 4 प्रतिशत घटकर 145 अरब रुपये रह गया और Oil & Gas सेगमेंट में 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ EBITDA 42 अरब रुपये रहा. इन दोनों सेगमेंट्स की कमजोरी ने कुल प्रदर्शन पर दबाव बनाया.
O2C सेगमेंट में क्या रहा दबाव
O2C बिजनेस में फ्यूल क्रैक्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, लेकिन कंपनी इसका फायदा नहीं उठा पाई. इसकी वजह कच्चे तेल के प्रीमियम में तेज बढ़ोतरी (करीब 20 डॉलर प्रति बैरल), फ्रेट और इंश्योरेंस लागत में 10-15 गुना उछाल, सस्ते कच्चे तेल की कमी, फ्यूल मार्केटिंग में अंडर-रिकवरी और विंडफॉल टैक्स की वापसी रही. इसके अलावा डाउनस्ट्रीम केमिकल बिजनेस भी कमजोर रहा, जहां पॉलिमर मार्जिन दबाव में रहे, हालांकि पॉलिएस्टर सेगमेंट ने कुछ राहत दी.
आगे का आउटलुक और टारगेट प्राइस
Elara Capital ने FY27 और FY28 के EPS अनुमान को क्रमश 9 प्रतिशत और 3 प्रतिशत तक घटाया है, जिसकी वजह पेट्रोकेमिकल मार्जिन में कमजोरी और रिटेल ग्रोथ में सुस्ती है. हालांकि डिजिटल और टेलीकॉम बिजनेस में मजबूती की उम्मीद बनी हुई है.
स्टॉक परफॉर्मेंस
Reliance Industries का शेयर 27 अप्रैल को 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 1,336.6 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर 2.08 प्रतिशत गिरा है, तीन महीने में 3.57 प्रतिशत की गिरावट रही है, जबकि एक साल में करीब 2.78 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Infosys टॉप 10 की लिस्ट से बाहर: ₹2 लाख करोड़ की मार्केट कैप साफ, इस सरकारी कंपनी ने किया रिप्लेस
क्या खत्म हो गए Suzlon के बुरे दिन? शेयर ने पकड़ी रफ्तार, जान लीजिए ब्रोकरेज ने दिया कितना टारगेट
IT शेयरों में जोरदार वापसी, Nifty IT करीब 2 फीसदी उछला; Infosys-Wipro में बंपर रैली
