बिना शेयर बेचे इन स्टॉक्स ने निवेशकों को बनाया मालामाल, 16% तक बांटा मुनाफा; आपके पोर्टफोलियो में हैं?
शेयर बाजार में सिर्फ शेयर की कीमत बढ़ने से ही नहीं, डिविडेंड से भी कमाई की जा सकती है. FY26 में Majestic Auto, Jagran Prakashan और IL&FS Investment Managers टॉप कंपनियों में शामिल रहे. यहां जानें उन 10 शेयरों की पूरी लिस्ट
Highlights
- शेयर बाजार में कमाई का एक तरीका डिविडेंड भी है.
- Majestic Auto ने ₹60 प्रति शेयर और Jagran Prakashan ने ₹10 प्रति शेयर डिविडेंड दिया.
- SBI Securities की लिस्ट में 10 कंपनियों की डिविडेंड यील्ड 7.9% से 19.6% के बीच रही.
शेयर बाजार में निवेश से कमाई का एक तरीका शेयर की कीमत बढ़ना है, जबकि दूसरा तरीका कंपनियों से मिलने वाला डिविडेंड है. कुछ कंपनियां अपने शेयरधारकों को नियमित रूप से डिविडेंड देती हैं. वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भी कई कंपनियों ने अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड दिया. SBI Securities के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ कंपनियों की सालाना डिविडेंड यील्ड 16% से भी ज्यादा रही.
इस लिस्ट में Majestic Auto की डिविडेंड यील्ड 16.4% और Jagran Prakashan की 16.1% रही. वहीं, IL&FS Investment Managers और Premco Global की डिविडेंड यील्ड भी क्रमशः 15.9% और 11.2% रही.
FY26 में सबसे ज्यादा डिविडेंड यील्ड देने वाले शेयर
SBI Securities के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में इन कंपनियों की डिविडेंड यील्ड सबसे ज्यादा रही.
| कंपनी | FY26 डिविडेंड यील्ड |
|---|---|
| Majestic Auto | 16.4% |
| Jagran Prakashan | 16.1% |
| IL&FS Investment Managers | 15.9% |
| Premco Global | 11.2% |
| Indo Borax & Chemicals | 10.3% |
| GOCL Corporation | 9.7% |
| Accelya Solutions | 8.6% |
| D-Link India | 8.4% |
| Radiant Cash Management | 7.9% |
Majestic Auto ने दिया ₹60 प्रति शेयर डिविडेंड
Majestic Auto ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया. इस आधार पर कंपनी की सालाना डिविडेंड यील्ड 16.4% रही. शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 1.23% गिरकर 365.30 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 379.82 करोड़ रुपये रहा.
Jagran Prakashan की डिविडेंड यील्ड 16.1%
Jagran Prakashan ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड घोषित किया. इस दौरान कंपनी की डिविडेंड यील्ड 16.1% रही. शुक्रवार को BSE पर इसका शेयर 0.31% गिरकर 66.57 रुपये पर बंद हुआ.
IL&FS Investment Managers ने दिया ₹1.2 प्रति शेयर का डिविडेंड
IL&FS Investment Managers ने पिछले एक साल में प्रति शेयर कुल 1.2 रुपये का डिविडेंड दिया. कंपनी की डिविडेंड यील्ड 15.9% रही. शुक्रवार को NSE पर कंपनी का शेयर 0.50% की बढ़त के साथ 8 रुपये पर बंद हुआ.
Premco Global की डिविडेंड यील्ड 11.2%
Premco Global ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्रति इक्विटी शेयर 44 रुपये का डिविडेंड दिया. इसके साथ कंपनी की सालाना डिविडेंड यील्ड 11.2% रही. शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 4.68% गिरकर 395 रुपये पर बंद हुआ.
क्या होता है Dividend Yield?
डिविडेंड यील्ड एक ऐसा आंकड़ा है, जिससे पता चलता है कि किसी शेयर की मौजूदा कीमत के मुकाबले कंपनी सालभर में कितना डिविडेंड दे रही है. इसे प्रतिशत में दिखाया जाता है.
उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयर की कीमत 100 रुपये है और कंपनी एक साल में उस पर 10 रुपये का डिविडेंड देती है, तो उसकी डिविडेंड यील्ड 10% होगी.
इससे निवेशकों को यह समझने में मदद मिलती है कि शेयर में लगाए गए पैसे के मुकाबले डिविडेंड से कितनी आमदनी हो रही है. हालांकि, डिविडेंड यील्ड शेयर की कीमत में बदलाव के साथ बदलती रहती है. कंपनी भविष्य में कितना डिविडेंड देगी, इसकी कोई गारंटी नहीं होती.
इसे भी पढ़ें- टाटा संस की लिस्टिंग से बदल जाएगा कारोबार का तरीका? नोएल टाटा ने क्यों दी चेतावनी
Latest Stories
5 साल में 500% रिटर्न, अब इस डिफेंस PSU शेयर में 28% तेजी का अनुमान; रखें नजर
डिफेंस सेक्टर के इन 2 शेयरों ने दिया 700% तक रिटर्न, ₹20000 करोड़ के बाजार में बड़ा मौका; Q2 नतीजे भी दमदार
शेयर बाजार: इन 3 स्टॉक्स में मिल रहे कमाई के मौके, Tips Music समेत GVT&D और Clean पर खरीदारी की सलाह
