TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

शेयर बाजार: इन 3 स्टॉक्स में मिल रहे कमाई के मौके, Tips Music समेत GVT&D और Clean पर खरीदारी की सलाह

शेयर बाजार में Tips Music, GVT&D और Clean Science के शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. तीनों स्टॉक्स ने मजबूत टेक्निकल पैटर्न बनाए हैं. Tips Music का टारगेट 900 रुपये, GVT&D का 4,870 रुपये और Clean Science का 800 रुपये रखा गया है. जानिए तीनों शेयरों का खरीदारी भाव और स्टॉप लॉस.

शेयर बाजार

Highlights

  • Tips Music में 817 रुपये पर खरीदारी, 900 रुपये का टारगेट
  • GVT&D में 4,420 रुपये पर खरीदारी, 4,870 रुपये का लक्ष्य
  • Clean Science में 724 रुपये पर खरीदारी, 800 रुपये का टारगेट

शेयर बाजार में निवेश के लिए टेक्निकल चार्ट पर नजर रखने वाले निवेशकों के लिए तीन शेयरों में खरीदारी का मौका बनता दिख रहा है. चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट दीपेश सरावगी के मुताबिक Tips Music, GVT&D और Clean Science में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. इन शेयरों में मजबूत चार्ट पैटर्न, वॉल्यूम और टेक्निकल इंडिकेटर्स खरीदारी के संकेत दे रहे हैं. आइए जानते हैं तीनों शेयरों का टारगेट और स्टॉप लॉस.

  1. Tips Music: 900 रुपये तक जा सकता है शेयर TIPSMUSIC
  • खरीदारी भाव: 817 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 900 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 778 रुपये

Tips Music के डेली चार्ट पर मजबूत तेजी का पैटर्न बन रहा है. शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है, जो इसके अपट्रेंड को दिखाता है. हाल ही में स्टॉक ने साइडवेज ट्रेडिंग रेंज से ब्रेकआउट दिया है. खास बात यह है कि इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई है. इससे शेयर में नई खरीदारी आने के संकेत मिलते हैं.

टेक्निकल इंडिकेटर RSI फिलहाल 66.42 पर है. यह पिछले कुछ समय से 58 से 68 के दायरे में बना हुआ था. RSI का मौजूदा स्तर शेयर में मजबूत मोमेंटम को दिखाता है. अगर शेयर ब्रेकआउट लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसमें 900 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है.

  1. GVT&D: 4,870 रुपये का मिल सकता है टारगेट GVT&D
  • खरीदारी भाव: 4,420 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 4,870 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 4,200 रुपये

GVT&D के डेली चार्ट पर फॉलिंग वेज पैटर्न से ब्रेकआउट देखने को मिला है. इस ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी हुई, जो शेयर में खरीदारी बढ़ने का संकेत है. खास बात यह है कि शेयर ने ब्रेकआउट के बाद दोबारा उस स्तर का टेस्ट किया और वहां टिकने में कामयाब रहा.

शेयर 50-डे और 100-डे EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. ये दोनों मूविंग एवरेज फिलहाल इसके लिए सपोर्ट का काम कर रहे हैं. वहीं RSI 50 के स्तर से उछलकर 61.44 पर पहुंच गया है. RSI का 60 के ऊपर जाना शेयर में मजबूत मोमेंटम का संकेत है. अगर इसमें तेजी बनी रहती है तो शेयर 4,870 रुपये तक पहुंच सकता है.

  1. Clean Science: 800 रुपये तक पहुंच सकता है भाव
  • खरीदारी भाव: 724 रुपये
  • टारगेट प्राइस: 800 रुपये
  • स्टॉप लॉस: 688 रुपये

Clean Science के डेली चार्ट पर भी तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. शेयर ने पिछले दो कारोबारी दिनों के हाई लेवल को मजबूत हरे कैंडल के साथ पार किया है. इससे इसमें नई खरीदारी आने के संकेत मिल रहे हैं.

इसके अलावा शेयर 20-डे EMA के ऊपर बंद हुआ है. यह मूविंग एवरेज फिलहाल 718.80 रुपये पर है. अगर शेयर इसके ऊपर बना रहता है तो तेजी आगे भी जारी रह सकती है.

टेक्निकल इंडिकेटर MACD ने ओवरसोल्ड जोन से बुलिश क्रॉसओवर दिया है. इसका मतलब है कि शेयर में बिकवाली का दबाव कम हो रहा है और खरीदारी का मोमेंटम बढ़ रहा है. ऐसे में शेयर का अगला टारगेट 800 रुपये रखा गया है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Money9 अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

यह भी पढ़ें- खून की उल्टियां, कैंसर से जंग और 291 करोड़ की संपत्ति… युवराज सिंह की जिंदगी से सीखें सफलता के 8 बड़े सबक