इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर

Government of Singapore ने Q4 FY26 में Apollo Tyres, Prestige Estates Projects और Tata Consumer Products समेत कई शेयरों से अपनी पूरी हिस्सेदारी घटाकर 1 प्रतिशत से नीचे कर दी. इसे मुनाफावसूली और पोर्टफोलियो रीबैलेंसिंग के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे निवेशकों का ध्यान इन स्टॉक्स पर गया है.

गवर्मेंट ऑफ सिंगापुर Image Credit: freepik

Q4 FY26 के दौरान Government of Singapore ने अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव करते हुए कई भारतीय शेयरों से पूरी तरह एग्जिट किया है. ताजा शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, सिंगापुर सरकार अभी भी 46 शेयरों में निवेश बनाए हुए है, जिनकी कुल वैल्यू करीब 1,84,338.6 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इन एग्जिट्स ने निवेशकों का ध्यान खींचा है, क्योंकि इसे रणनीति में बदलाव या मुनाफावसूली के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे बड़े संस्थागत निवेशकों की खरीद-बिक्री से सेक्टर ट्रेंड और स्टॉक्स की दिशा का अंदाजा मिलता है.

Apollo Tyres

कंपनी के शेयर 424.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा थे, जो पिछले बंद भाव से करीब 1.70 प्रतिशत नीचे था. मार्च 2026 की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 36.93 प्रतिशत, FIIs 12.15 प्रतिशत और DIIs 27.56 प्रतिशत रही. इस तिमाही में Government of Singapore ने अपनी हिस्सेदारी 1.18 प्रतिशत (दिसंबर 2025) से घटाकर 1 प्रतिशत से नीचे कर दी, यानी कंपनी से पूरी तरह एग्जिट कर लिया.

Apollo Tyres एक प्रमुख भारतीय टायर निर्माता कंपनी है, जो पैसेंजर व्हीकल से लेकर ट्रक और टू व्हीलर तक के टायर बनाती है और 100 से ज्यादा देशों में मौजूद है.

Prestige Estates Projects

इस रियल एस्टेट कंपनी का शेयर 1,372.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. मार्च 2026 में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.95 प्रतिशत, FIIs 14.20 प्रतिशत और DIIs 22.60 प्रतिशत रही. Government of Singapore ने यहां भी अपनी हिस्सेदारी 1.24 प्रतिशत (दिसंबर 2025) से घटाकर 1 प्रतिशत से नीचे कर दी, जिससे साफ है कि इस स्टॉक से भी पूरी तरह बाहर निकल गया है.

Prestige Estates देश की बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जिसका मुख्य फोकस रेसिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर है.

Tata Consumer Products

कंपनी का स्टॉक 1,168 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 1.45 प्रतिशत गिरा था. मार्च 2026 के आंकड़ों के अनुसार, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.83 प्रतिशत, FIIs 20.79 प्रतिशत और DIIs 24.18 प्रतिशत रही. Government of Singapore ने अपनी हिस्सेदारी 1.04 प्रतिशत (1.03 करोड़ शेयर) से घटाकर 1 प्रतिशत से नीचे कर दी, यानी यहां से भी पूरी तरह एग्जिट कर लिया.

Tata Consumer Products, Tata Group की FMCG कंपनी है, जो चाय, कॉफी, पानी और पैकेज्ड फूड जैसे प्रोडक्ट्स में मजबूत पकड़ रखती है.

नोट ऊपर लिखे शेयरों का भाव 27 अप्रैल को बाजार खुलने से पहले लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: RIL, Axis Bank, L&T Finance समेत फोकस में रहेंगे कई दिग्गज, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.